Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

दिल्ली
Home›दिल्ली›आशा किरण होम: क्षमता 400 की, रहते 900 से ज्यादा, कोई TB तो कोई मिरगी से ग्रस्त; 14 मौतों के बाद कई खुलासे

आशा किरण होम: क्षमता 400 की, रहते 900 से ज्यादा, कोई TB तो कोई मिरगी से ग्रस्त; 14 मौतों के बाद कई खुलासे

By hinditvnews
August 3, 2024
231
0
Delhi

 क्षमता 400 की, रहते 900 से ज्यादा, कोई TB तो कोई मिरगी से ग्रस्त

रोहिणी स्थिति आशा किरण मंदबुद्धि विकास केंद्र में बीते एक माह में 14 लोगों की मौत हो गई। इनका बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनको न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ टीबी, मिरगी, हेपटाइटिस बी व दूसरे गंभीर रोग थे। महीने भर के भीतर इतनी मौतें की सूचना मिलने पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट 48 घंटे में देनी है। वहीं, उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को सात दिन में विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। साथ ही एलजी ने तीन सप्ताह में सभी विभागों से श्वेत पत्र तैयार करने का कहा है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि उपचार के दौरान 14 लोगों की मौत अलग-अलग दिनों में हुई है। इसकी असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी।इससे पहले शुक्रवार को एसडीएम रोहिणी मनीष चंद्र वर्मा ने आशा किरण होम का निरीक्षण किया। अभी भी वहां चार से पांच लोग बीमार मिले है। इस पर एसडीएम ने आशा किरण होम में जल आपूर्ति की जांच के लिए जल बोर्ड और भोजन की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को कहा है। अधिकारी बताते हैं कि आशा किरण होम दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। विभाग से पूछा गया है कि इतनी अधिक संख्या में हुई मौतों का क्या कारण हो सकता है।उत्तर पश्चिम जिले के एक अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग आंतरिक जांच कर रहा है। उसको यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट उत्तर पश्चिम जिला प्रशासन सौंपनी है। मृतकों में एक किशाेर था, जबकि 13 वयस्क थे। इसमें से अधिकतर युवतियां हैं। इनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इन सभी की मौतें 15 से 28 जुलाई के बीच हुई है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : आतिशी
दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि एक महीने के अंदर इतनी बड़ी संख्या में मौत का मामला बेहद गंभीर है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह डॉक्टर, प्रशासक, नर्स हो या फिर समाज कल्याण विभाग का अधिकारी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह साफ होगी। उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि, यदि इनमें से कोई भी मौत लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से हुई है तो किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के लिए रोहिणी में एक आशा किरण होम चलाता है। इसमें बच्चों समेत 980 लोग रहते हैं। ये अलग-अलग श्रेणी में मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें मानसिक विक्षिप्तता के अलावा अन्य बीमारियां भी हैं। वह बेड पर रहते हैं और उन्हें 100 फीसदी देखरेख की जरूरत पड़ती है। इसके लिए 24 घंटे डॉक्टर्स और नर्स की टीम तैनात रहती है।

एक कमरे में 30 से अधिक को रखा जाता था
समाज कल्याण विभाग की तरफ से चलने वाले रोहिणी स्थिति आशा किरण होम में मंदबुद्धि या फिर पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को रखा जाता है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। यहां रखे लोग अनाथ होते हैं। उनकी मानसिक हालत और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। यह पहले भी पहले से ही चर्चा में रहा है। यहां हर एक दो माह में कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशा किरण होम की क्षमता 400 लोगों के लिए हैं, लेकिन यहां पर 900 से अधिक लोगों को रखा गया है। एक-एक कमरे में 30-30 से अधिक लोगों का रखा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि संभावना बीते माह हुई भीषण गर्मी, दूषित पेय जल और फिर खराब भोजन के कारण लोग बीमार हुए हो। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। क्षमता से अधिक लोगों के रहने के मामले में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि यह सही है कि वहां क्षमता से अधिक लोग रह रहे है। लेकिन उनकी देखभाल के लिए वहां 6 डॉक्टर, 17 नर्स और 450 हाउस आंट देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में काम करती हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया दौरा…
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शमा ने शुक्रवार को आशा किरण होम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे आश्रय स्थल निर्दोष लोगों के लिए मौत का जाल बन गए हैं। यहां क्षमता से अधिक लोग बिना उचित भोजन, पानी और दवा के रह रहे हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को इसके लिए जिम्मेदार बनाया जाना चाहिए।

Share :
Tagsdelhi
Previous Article

पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल ...

Next Article

Coaching Center Case : हाईकोर्ट की दिल्ली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    दिल्ली

    हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन! इस बड़े नेता का दावा

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS का तीन लाख का इनामी आतंकी रिजवान गिरफ्तार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • dtc
    दिल्ली

    जगतपुरी इलाके में DTC की बस में अचानक लगी आग, यात्रियों को तुरंत उतारा गया; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    hospitalदिल्ली

    दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सभी को निर्माण भवन पहुंचने का निर्देश

    August 19, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    पॉल्यूशन सर्टिफिकेट हुआ महंगा: दिल्ली में बढ़ी PUC की फीस, टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर देना होगा अब इतना चार्ज

    July 11, 2024
    By hinditvnews
  • दिल्ली

    मायावती की मांग: सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के पदों में भी लागू किया जाए एससी-एसटी आरक्षण

    August 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Whatsapp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News:व्हाट्सऐप पर लॉटरी का झांसा

  • Dharamraj
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    चौरासी में रुकने के बाद ही मणिमहेश जाते हैं

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अब IGMC में रेफर मरीज की बीमारी की हिस्ट्री का चक्कर खत्म ,आइजीएमसी प्रशासन ने निकाल लिया है गजब का तोड़

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.