Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

  • Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

  • KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

  • Bisleri Seeks Review of Conflicting Test Results for West Bengal Batch PB201

  • Blue Blocks Montessori School: 70 Child-led Biomimicry Research Papers Published, Youngest Researcher Six

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: परिवार रजिस्टर अनियमितताओं पर धामी सरकार सख्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

उत्तराखंड: परिवार रजिस्टर अनियमितताओं पर धामी सरकार सख्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

By hinditvnews
January 3, 2026
332
0
Dhami

Uttarakand: प्रदेश में परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के दिए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज,  देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 03 Jan 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें प्रदेश में परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं को लेकर प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश गए।

प्रदेश में परिवार रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उच्च स्तरीय बैठक में सीएम धामी ने प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रखे जाने के लिए कहा गया, जिससे अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न हो। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच सीडीओ/ एडीएम स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया।

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से अब तक रखा जाएगा, ताकि पूर्व वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की भी पहचान हो सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम धामी ने परिवार रजिस्टर का पंजीकरण एवं प्रतिलिपि सेवाएं पंचायत राज (कुटुंब रजिस्टरों का अनुरक्षण) नियमावली, 1970 के अंतर्गत संचालित होती हैं। नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार का नाम परिवार/कुटुंब रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। वर्तमान प्रविष्टियों के शुद्धिकरण तथा नए नामों को जोड़ने की प्रक्रिया का प्रावधान भी नियमावली में निहित है, जिसे अब और अधिक सख़्त व पारदर्शी बनाए जाने की तैयारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का अधिकार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्राप्त है, जबकि अपील का अधिकार उप जिलाधिकारी के पास निहित है। वर्तमान में परिवार रजिस्टर से संबंधित सेवाएं अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका
बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि बीते वर्षों में राज्य की सीमा से लगे मैदानी जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में अनधिकृत बसावट के आधार पर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज होने से जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका रही है। इसी पृष्ठभूमि में सरकार द्वारा परिवार रजिस्टर से संबंधित नियमावली में आवश्यक संशोधन की आवश्यकता महसूस की गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में परिवार रजिस्टर से जुड़ी सेवाओं के लिए प्रदेशभर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।

एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 के बीच नए परिवार जोड़ने के लिए 2,66,294 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,60,337 आवेदन स्वीकृत तथा 5,429 आवेदन नियमों के उल्लंघन एवं अपूर्ण दस्तावेजों के कारण निरस्त किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार निरस्त आवेदनों की संख्या फर्जी प्रविष्टियों की आशंका की ओर संकेत करती है, जिसके दृष्टिगत प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों सहित प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से जांच की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में भेदभाव या ढिलाई न हो। भविष्य में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाने की प्रक्रिया को स्पष्ट नीति के अंतर्गत नियंत्रित कर कैबिनेट में प्रस्तुत किए जाने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकारी अभिलेखों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Share :
Tagsdehradun newsHimdi Newsuttarakhand
Previous Article

हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड ...

Next Article

मानेसर भूमि घोटाला: पंचकूला CBI कोर्ट में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand:विद्या समीक्षा केन्द्र का उद्घाटन

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 24 हजार करोड़ के निवेश की जल्द होगी ग्राउंडिंग, समारोह की तैयारी

    October 19, 2026
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: मानसून से पहले हेली सेवा बंद, जानें कब होगी शुरू

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • water
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश: त्रिवेणी घाट पर गंगा में बहा दून का किशोर, SDRF तलाश में जुटी

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • fraud
    उत्तराखण्ड

    Haldwani: डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से नौकरी, खुलासा हुआ

    January 21, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    सिर्फ कुर्सी से प्यार, टोटल Mess हैं राहुल गांधी’, इंदिरा और कांग्रेस सांसद की तुलना पर क्या बोलीं कंगना रनौत

  • Rahul
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव

  • Hp news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu:90 करोड़ की लागत से आनी क्षेत्र की ग्रामीण सड़के होंगी दुरुस्त’

Timeline

  • November 28, 2026

    M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

  • November 28, 2026

    Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

  • November 28, 2026

    KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

  • November 28, 2026

    Bisleri Seeks Review of Conflicting Test Results for West Bengal Batch PB201

  • November 28, 2026

    Blue Blocks Montessori School: 70 Child-led Biomimicry Research Papers Published, Youngest Researcher Six

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising Employees with Rewards Worth Rs. 5 Crore

    M3M Group Launches 'Shaurya – The Warriors', A People-Led Brand Campaign Celebrating Excellence and Recognising ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic Partnerships

    Korea India Trade Council Opens Chennai Office to Strengthen Bilateral Trade, Investment, Startup and Academic ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology and People's Choice

    KOKUYO India Bags Two Honours at Orgatec India Excellence Awards 2026, Recognised for Best Technology ...

    By hinditvnews
    November 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.