Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड में 1.77 लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त, दून में सबसे ज्यादा लोग वोटर लिस्ट से हुए बाहर; जानें क्या है वजह

उत्तराखंड में 1.77 लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त, दून में सबसे ज्यादा लोग वोटर लिस्ट से हुए बाहर; जानें क्या है वजह

By hinditvnews
February 8, 2024
541
0
Voter Card

Uttarakhand Voters उत्तराखंड के 13 जिलों में 1.77 लाख लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। एडीएम नैनीताल शिवचरण द्विवेदी का कहना है कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनके मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाने के बाद बीएलओ से जांच करवाई गई। शिफ्टिंग मतदाताओं के लिए बीएलओ और प्रधान की उपस्थिति में समिति बनी। इन नामों को ढूंढ एसडीएम के माध्यम से नोटिस भेजे गए। उत्तराखंड के 13 जिलों में 1.77 लाख लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 34039 लोगों का नाम हटाया गया है। दून समेत शीर्ष तीन में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर भी शामिल हैं। एक साल तक हुए भौतिक सत्यापन व अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह छंटनी की गई।मतदाता की मौत, दूसरी जगह शिफ्ट होना और दो अलग-अलग सूची में नाम शामिल होना इसकी प्रमुख वजह है। वहीं, वोटर लिस्ट से हटाए लोगों की पूरी जानकारी राजनैतिक दलों को भी दी गई है। ताकि प्रक्रिया पर किसी तरह के सवाल न उठ सके। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सर्वे के दौरान नए वोटरों को जोड़ने के साथ यह भी देखा गया कि पूर्व में हुए चुनाव में दर्ज नामों की स्थिति क्या है। नौ नवंबर 2022 से 21 सितंबर 2023 के बीच हुई सत्यापन की प्रक्रिया के बाद 13 जिलों की मतदाता सूची से 177609 नामों को हटाया गया।

व्यक्ति का नाम, विधानसभा, मतदाता पहचान पत्र नंबर, बूथ स्थल आदि की जानकारी भी वेबसाइट पर दर्ज की गई है। नैनीताल जिले में सूची से हटे नामों की संख्या 16020 है।

मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाए, शिफ्टिंग पर नोटिस भेजे

एडीएम नैनीताल शिवचरण द्विवेदी का कहना है कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके मृत्यु प्रमाणपत्र जुटाने के बाद बीएलओ से जांच करवाई गई। शिफ्टिंग मतदाताओं के लिए बीएलओ और प्रधान की उपस्थिति में समिति बनी। इन नामों को ढूंढ एसडीएम के माध्यम से नोटिस भेजे गए।

दूसरी जगह शिफ्ट होने संग वहां भी वोटर कार्ड बनाने की बात बताने पर एक जगह से नाम हटा दिया गया। तीसरी श्रेणी उन लोगों की थी जो कि गांव और शहर दो जगह की लिस्ट में शामिल थे। प्रधानी चुनाव में मतदान के चक्कर ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं।

जिला – निरस्त कार्ड

हरिद्वार – 25936

नैनीताल – 16020

अल्मोड़ा – 12360

ऊधम सिंह नगर – 22415

पिथौरागढ़ – 14561

बागेश्वर – 4673

चंपावत – 4034

चमोली – 6506

उत्तरकाशी – 6489

रुद्रप्रयाग – 4242

टिहरी – 8687

पौड़ी – 17647

देहरादून – 34039

किस जिले में कितने मतदाता पहचान पत्र निरस्त

उत्तराखंड में 8336780 वोटर – 129062 का पहला वोट

 

22 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आंकड़े जारी कर बताया था कि राज्य में वोटरों की कुल संख्या 8336780 है। इनमें 129062 युवा ऐसे हैं जो पहली बार वोट देंगे। इनकी उम्र 18 से 19 के बीच है। सिर्फ रुद्रप्रयाग जिले में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। वहीं, बागेश्वर, चंपावत में जनवरी तक एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं था।

Share :
Tagshindi newsnainital
Previous Article

Uttarkashi News: पहाड़ों में गुलदार की दस्तक ...

Next Article

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में फंसे सहायक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तेजाब हमले के दोषियों की सजा सस्पेंड करने से हाईकोर्ट का इनकार

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Delhi Police
    दिल्ली

    CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • Mohali
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब बंद: मोहाली में हाईवे जाम, रेल सेवा प्रभावित नहीं

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Doda
    Rajasthan

    Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी में निलंबित जेल प्रहरी और एक गिरफ्तार, 43.550 किलो मादक पदार्थ जब्त

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में दो दिन साफ मौसम, 19 मई से फिर बारिश के आसार

    May 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 02 02 2024 Kullu
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Snowfall: कुल्‍लू में लगातार हो रही बर्फबारी से यातायात बाधित, 67 सड़कें और 397 ट्रांसफॉर्मर ठप; इन मार्गों से न करें सफर

  • Vikramadityasingh
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi Lok Sabha Chunav: ‘वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से ना निकले तो टेढ़ी करना भी जानता हूं..

  • 07 07 2023 Shimla News 23464090
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सचिवालय में नए कार्यालय का उद्घाटन आज, सीएम सुक्खू करेंगे कामकाज; कर्मचारी जुटे

Timeline

  • September 21, 2026

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • September 21, 2026

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • September 21, 2026

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • September 21, 2026

    देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • September 21, 2026

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • NH

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Murder

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.