Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के बोझ तले हिमाचल

ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के बोझ तले हिमाचल

By hinditvnews
April 5, 2024
416
0
Himachal

ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के बोझ तले हिमाचल, 12 साल में हो गया 3.2 गुना

केंद्र की कश्ती से कर्ज की इस नैया को पार लगाने के प्रयास होते रहे, मगर स्थिति वही ढाक के तीन पात ही रही है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दशकों से हर सरकार कर्ज लेकर ही पांच साल हांकने को विवश रही है। केंद्र की कश्ती से कर्ज की इस नैया को पार लगाने के प्रयास होते रहे, मगर स्थिति वही ढाक के तीन पात ही रही है। जनता हिमाचल प्रदेश से सांसदों को यही सोचकर लोकसभा भेजती रही कि केंद्र की बैसाखी से वे हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करवाएंगे और देवभूमि के ऋणमोचक बनेंगे, मगर वे भी अपनी आवाज उसी शिद्दत से उठाने में ज्यादा सफल होते नजर नहीं आए।

चाहे पहले की यूपीए या फिर एनडीए सरकारें रही हों, हर बार हिमाचल प्रदेश में केंद्र से प्रचुर आर्थिक मदद नहीं मिलने के आरोप लगते रहे हैं। राज्य में आमदनी बढ़ाने की बातें तो खूब होती हैं, मगर सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश कर्ज के बोझ तले ही दबता जा रहा है। राज्य की आय अठन्नी और खर्चा रुपया है। यह सिलसिला पिछले कई दशकों से चल रहा है। पिछली तीन सरकारों और वर्तमान सरकार के ऋण लेने के आंकड़े देखें तो वर्ष 2011-12 में भाजपा की धूमल सरकार ने 26,684 करोड़ रुपये का ऋण छोड़ा था।

इसके बाद कांग्रेस की वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में 2016-17 में 44,422 करोड़ का ऋण पड़ा तो भाजपा की जयराम सरकार के कार्यकाल तक यह करीब 75 हजार करोड़ रुपये हो गया। जो वर्तमान सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने तक 87,788 करोड़ पहुंच चुका है। पिछले 12 साल में ऋण 3.28 गुना हो गया। कांग्रेस की ओर से केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान, जीएसटी प्रतिपूर्ति पहले से कम होने की बातें उठती रही हैं और ओपीएस के लागू होने के बाद एनपीएस की ग्रांट भी। इसके अलावा हिमाचल को आपदा में विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग भी उठी। हालांकि भाजपा का तर्क रहा है कि हिमाचल सरकार के बजट में केंद्र से वित्तपाेषित योजनाएं ही होती हैं और इनके महज नाम बदले जाते हैं।

ऐसे बढ़ता रहा कर्ज     
वर्ष              करोड़
2013-14    31,442.56
2014-15    35,151.60
2015-16    38,567.82
2016-17    44,422.21
2018-19     47,906.21
2019-20    50,772.88
2020-21    56,106.90
2021-22    63,735.61
2022-23     76,650.70
2023-24     87,788.00

बड़ी देनदारियां छोड़कर सत्ता से बाहर हुई भाजपा 
भाजपा की पिछली सरकार को डबल इंजन कहते थे, जो बड़ी देनदारियां छोड़कर गई। करीब दस हजार करोड़ रुपये तो कर्मचारियों को नए वेतनमान के एरियर के छोड़ गए, पेंशनरों के देय लाभ भी। महंगाई भत्ता नहीं दिया। सदी की सबसे बड़ी आपदा आई, मगर केंद्र से प्रभावितों की मदद नहीं हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू के दृढ़ संकल्प से राज्य आर्थिक संकट से उबरेगा। तमाम मुश्किलों के बावजूद 20 फीसदी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा चुका है। सरकार आमदनी के साधन बढ़ा रही है, तो विपक्ष उसमें भी अड़गे फंसा रहा है। सीएम के प्रयास से 2032 तक हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा।-रितेश कपरेट, महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

सुक्खू सरकार ने कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाया
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में कर्ज लेने का रिकॉर्ड बनाया। प्रति महीने 1500 करोड़ रुपये के हिसाब से लेकर एक साल में कांग्रेस सरकार ने 14000 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया। सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में 11 दिसंबर 2022 को शपथ ली थी और उसके बाद प्रदेश में ऋण लेने का क्रम बंद नहीं हुआ। लोन तो भाजपा ने लिए, पर कांग्रेस की गति का मुकाबला नहीं। पूर्व प्रेम कुमार धूमल सरकार का दूसरा कार्यकाल दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक रहा। 5 वर्ष के कार्यकाल में 7466 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। -बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महासचिव, भाजपा
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok sabha chunavnews of lok sabha election 2024 himachalnews of shimla
Previous Article

Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार ...

Next Article

‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • High court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में फैसला सुरक्षित

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में होंगे शामिल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Toy Train: हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश की इन तीन सीटों पर 10 जुलाई को होगा चुनाव

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

    January 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vasuki
    manaliकिन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वासुकी और सांगला झील का आकार बढ़ा, बाढ़ का खतरा

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंदिरों में ऑनलाइन लंगर व दर्शन की तैयारी

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.