कांगड़ा: पंचायत चुनाव रोस्टर जारी, 9 अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित

Himachal News: जिला कांगड़ा का पंचायत चुनाव रोस्टर जारी, पंचायत समिति अध्यक्ष के 9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 07 Apr 2026
जिला कांगड़ा का पंचायत चुनाव रोस्टर जारी कर दिया गया है। जारी रोस्टर के तहत 846 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, जिला परिषद के 54 वार्डों तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है।
कांगड़ा जिला प्रशासन ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिले के 18 विकास खंडों में कुल 847 ग्राम पंचायतें हैं, हालांकि एक ग्राम पंचायत के पुनर्गठन का मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण 846 पंचायतों के लिए ही रोस्टर घोषित किया गया है। जारी रोस्टर के तहत 846 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों, जिला परिषद के 54 वार्डों तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण तय किया गया है। इनमें से 423 ग्राम पंचायतें, जिला परिषद के 27 वार्ड और पंचायत समिति अध्यक्ष के 9 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुनावों में भाग लेने के इच्छुक लोग लंबे समय से चुनाव रोस्टर का इंतजार कर रहे थे। रोस्टर जारी होने के साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की प्रक्रिया अब तेज होने की उम्मीद है।
जिला परिषद सदस्य कांगड़ा-54
अनुसूचित जाति (महिला): मझैरना, तरेहल, लंबागांव, डमटाल, गदियाड़ा, भत्तल्ला।
अनुसूचित जाति : कुदैल, बढ़ल, बणी, शेखूपुर, मूहल गुरचाल, नच्छीर बंदला।
अनुसूचित जन-जाति (महिला): नगरी कलुंड, अवैरी।
अनुसूचित जन जाति: भाली।
अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला): मस्सल, दौलतपुर, भडियारा, ठाकुरद्वारा।
अन्य पिछड़ा वर्ग : ठारू, खोली, तियारा, झिकली इच्छी।
महिला: नौरा, हरिपुर, सुन्नी, बाड़ी, सुलह, कोपड़ा, नंगल चौक, मंझग्रां, बारी कलां, अधवानी, चड़ी, फारियां, घाटी, अरला, आलमपुर।
अनारक्षित: जरोट, रैहन-2, कवाड़ी, सोकनी दा कोट, मनोह सिहाल, रिहाली, मैरा, परागपुर, भड़वार, गुरियाल, गंगथ, इंदौरा, बरंडा, भलेटा, संसाल, हलेड़कलां।















