Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

  • हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, हरा ड्रेस कोड

  • गुरयाह सोसायटी में 5 करोड़ का फर्जी ऋण, लाभार्थियों को पता तक नहीं

  • सोलन: प्रिशिका की मौत से पहले पति ने किया था ब्लॉक, प्रताड़ना के आरोप

  • हिमाचल: आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट पर अनारक्षित पद

कांगड़ाचंबाधर्मशाला
Home›कांगड़ा›कांगड़ा: 3 किलो सोने-6 क्विंटल चांदी से सजेगा मां चामुंडा का दरबार

कांगड़ा: 3 किलो सोने-6 क्विंटल चांदी से सजेगा मां चामुंडा का दरबार

By hinditvnews
September 25, 2026
5
0
Chamunda

कांगड़ा: तीन किलो सोना, छह क्विंटल चांदी से सजेगा मां चामुंडा का दरबार, दुबई से आएगी स्वर्ण रजत सामग्री

हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Sep 2026

मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। गुंबदों की फिनिशिंग के साथ दीवारों पर मार्बल लगाने का काम जारी है। दीवारों और दरवाजों तक मार्बल लगाने का काम पूरा हो चुका है।

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के गर्भगृह का स्वरूप अब और भव्य नजर आएगा। मंदिर के गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी की सामग्री से सजाने की तैयारी है। लुधियाना के एक दानी श्रद्धालु की ओर से इसके लिए सोना और चांदी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी। गर्भगृह की दीवारों, छत और अन्य हिस्सों को वियतनाम के विशेष मार्बल से संवारा जा रहा है। मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। गुंबदों की फिनिशिंग के साथ दीवारों पर मार्बल लगाने का काम जारी है। दीवारों और दरवाजों तक मार्बल लगाने का काम पूरा हो चुका है।

मंदिर न्यास के अनुसार शेष निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में लुधियाना के दानी श्रद्धालु की अहम भूमिका रही है। मंदिर फंड से पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो रही थी। इसके बाद श्रद्धालु ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और अपने स्तर पर लेबर उपलब्ध करवाकर निर्माण कार्य को गति दी। मंदिर न्यास के माध्यम से बीते साल से गर्भगृह का काम भी इसी दानी श्रद्धालु के सहयोग से करवाया जा रहा है। अब गर्भगृह की सजावट के लिए तीन किलो सोना और छह क्विंटल चांदी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो चुका है। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से मंदिर तक पहुंचेगी।

गर्भगृह में एक साथ बैठ सकेंगे 100 श्रद्धालु
निर्माण पूरा होने के बाद गर्भगृह में एक समय में करीब 100 श्रद्धालु बैठकर माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के तीनों गुंबदों का डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। गुंबदों का फिनिशिंग कार्य अभी जारी है। गुंबदों पर कलश स्थापित किए जाएंगे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का काम भी चल रहा है। इसके अलावा परिसर में रोशनी की नई व्यवस्था भी की जानी है। यज्ञशाला का निर्माण और माता की रसोई तैयार की जा चुकी है। हनुमान की मूर्ति के पास ग्रेनाइट लगाने का काम भी पूरा हो गया है।

श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प की योजना तैयार है। गर्भगृह को सजाने के लिए दानी श्रद्धालु ने सोना और चांदी भेंट करने का प्रस्ताव रखा था। मंजूरी के बाद यह सामग्री दुबई से पहुंचेगी। गर्भगृह में वियतनाम से मंगवाया गया मार्बल लगाया जा रहा है। – मोहित रत्न, एसडीएम, धर्मशाला

छत से पानी के रिसाव की समस्या के कारण गुंबद का काम पूरा होने में रुकावट आई थी। अब निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मार्च तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। – यशपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर न्यास

नवरात्र में आदि हिमानी चामुंडा में बनेगा लकड़ी का मंदिर
शरद नवरात्र में आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में लकड़ी से निर्मित मंदिर स्थापित किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह का कार्य पूरा हो चुका है। अब पॉलिश और धरातल तल का कार्य किया जाना है। – राकेश कुमार, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsKangra: Maa Chamunda's sanctum to be adorned with three kilograms of gold and six quintals of silvershimla news
Previous Article

हिमाचल हाईकोर्ट: अधिसूचना से 17 साल पहले ...

Next Article

हिमाचल: आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Landslide In Kullu
    कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू में फिर भूस्खलन, चपेट में आए दो मकान, एक की मौत ,अभी कई लोग फंसे

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तर प्रदेशशिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    साइबर ठगी का कहर: ठगों के जाल में फंसकर जान दे रहे लोग, कई राज्यों में मामले

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Punjab: हाईकोर्ट का सवाल-DGP ने जेलों को क्लीन चिट क्यों दी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्वास्थ्य विभाग भर्ती: 105 नए पदों पर होगी नियुक्ति

    July 13, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरा अंदर से बंद मिला

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Vivad के बीच मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार, PWD की जमीन पर ...

    September 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अस्पतालों की खींचतान में फंसा परिवार, डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला

  • paragliding with PM Modi
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalखेलहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: PM मोदी को 26 साल पहले इस शख्स ने मनाली में करवाई थी पैराग्लाइडिंग, 2 मिनट की थी फ्लाइट

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: रिज से सटा क्षेत्र धंसने का खतरा दुकानें खाली करने के दिए आदेश

Timeline

  • September 25, 2026

    शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

  • September 25, 2026

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, हरा ड्रेस कोड

  • September 25, 2026

    गुरयाह सोसायटी में 5 करोड़ का फर्जी ऋण, लाभार्थियों को पता तक नहीं

  • September 25, 2026

    सोलन: प्रिशिका की मौत से पहले पति ने किया था ब्लॉक, प्रताड़ना के आरोप

  • September 25, 2026

    हिमाचल: आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट पर अनारक्षित पद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Congress

    शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • School

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 2027-28 से बदलेगी यूनिफॉर्म, हरा ड्रेस कोड

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • news of fraud

    गुरयाह सोसायटी में 5 करोड़ का फर्जी ऋण, लाभार्थियों को पता तक नहीं

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.