Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›लाहौल & स्पीति›कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

By hinditvnews
April 11, 2024
416
0
Mallikarjun

HP Assembly by election: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

प्रदेश में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने दिल्ली में बैठक कर संभावित प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट किए।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने दिल्ली में बैठक कर संभावित प्रत्याशियों के नाम शार्टलिस्ट किए। 13 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशियों के साथ ही उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में 13 अप्रैल को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रस्तावित है। कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी का नाम लगभग तय है। सुजानपुर सीट को लेकर अभी पेच फंसा है। गगरेट, लाहौल-स्पीति और बडसर से दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल में हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और सर्वे रिपोर्ट से मिले नामों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को मंथन किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों दिल्ली में हुई समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय करने के साथ ही विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की थी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस की ओर से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सहमति बनाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से नाम लेने और सर्वे करवाने का फैसला हुआ था।

बुधवार को पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने का फैसला लिया। अब 13 अप्रैल को एक साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली जाएंगे।

बडसर से मनजीत डोगरा, गगरेट से राकेश कालिया हो सकते हैं प्रत्याशी
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा और गगरेट से राकेश कालिया को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। गगरेट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार और रमन जस्वाल के नाम की भी चर्चा है। बडसर से ज्ञान चंद और संजीव शर्मा का नाम भी पैनल में है। सुजानपुर से कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नरेश ठाकुर और रविंद्र वर्मा का नाम भी पैनल में है।

लाहौल-स्पीति से मारकंडा पर नहीं बन रही एक राय
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की जयराम सरकार में मंत्री रहे रामलाल मारकंडा को लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी नेताओं में एक राय नहीं बन रही। ब्लॉक कांग्रेस ने भाजपा से नेता को शामिल कर कांग्रेस का टिकट देने का विरोध किया है। लाहौल-स्पीति के कांग्रेस नेताओं के कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस से जुड़े नेता को ही प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में लाहौल स्पीति से पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा राणा और युवा नेता दोरजे लारजे के नाम पर चर्चा की जा रही है।
Share :
Tagsnews of hamirpur himachalnews of himachalnews of himachal politicsnews of mallikarjun khargenews of shimla
Previous Article

वीरभद्र हों, धूमल या हों शांता, चुनावों ...

Next Article

Himachal Weather:हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Corona
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Corona Booster Dose: नई बूस्टर डोज तैयार

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Snow Fall
    manaliकुल्लूलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मनाली में आधा फीट हिमपात

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Sarkaghat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Sonia
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला आ सकती हैं, सोनिया गांधी

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Gobar1
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र, BJP ने सुक्खू सरकार को याद दिलाई गारंटियां

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पानी और जमीन में अब आसान होगी तलाश, डूबते व्यक्ति की जान बचाएगा स्मार्ट रोबोट, जमीन में 35 मीटर तक करेगा स्कैनिंग

  • Hathi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पांवटा: उत्तराखंड के हाथियों को भगाएंगी मधुमक्खियां, फसल हुई थी तबाह

  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.