Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

  • उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

  • हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • Himachal: एचपीयू की 186 नियुक्तियों की जांच शुरू

  • हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा शिक्षक

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कोहरे से निपटने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम तैयार

कोहरे से निपटने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम तैयार

By hinditvnews
December 16, 2023
312
0
Uttrakhand

Uttarakhand: कोहरे से निपटने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम तैयार, बसों में कर लिए गए ये इंतजाम

Uttarakhand News उत्तराखंड में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में बसों को संचालन को लेकर निगम सतर्क हो गया है। निगम प्रबंधन ने सभी चालक एवं परिचालकों को आदेश दिया है कि घने कोहरे के कारण अदृश्यता की स्थिति बनने पर बसों का जबरन संचालन न करें और बसों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाए।

HIGHLIGHTS

  1. मैदानी मार्गों पर घने कोहरे के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम ने जारी किया आदेश
  2. घने कोहरे में बसों को सुरक्षित स्थान पर रोकने का आदेश
  3. तकनीकी जांच के बाद ही मार्ग पर जाएंगी बसें

देहरादून। मैदानी मार्गों पर घने कोहरे के दौरान दुर्घटना से बचने को उत्तराखंड परिवहन निगम ने फॉग लाइट या हैलोजन लाइट के बिना बसों को मार्गों पर न भेजने के आदेश दिए हैं। निगम प्रबंधन ने सभी चालक एवं परिचालकों को आदेश दिया है कि घने कोहरे के कारण अदृश्यता की स्थिति बनने पर बसों का जबरन संचालन न करें और बसों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाए।

सामान्य कोहरा होने पर बसों की गति पर नियंत्रण रखने, लाइटें दुरुस्त रखने और कोई भी जोखिम न लेने के आदेश दिए गए हैं। मैदानी मार्गों पर घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इस कारण न केवल परिवहन निगम की बसों की गति पर ब्रेक लगा है, बल्कि बस संचालन भी प्रभावित हुआ है।

कोहरे को लेकर परिवहन निगम सतर्क

कोहरे में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिवहन निगम भी सतर्क हो गया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से आदेश दिए गए हैं कि अदृश्यता की स्थिति में बसों का संचालन न कराया जाए। आदेश में कहा गया कि सामान्य कोहरा होने की स्थिति में बसों का संचालन नियंत्रित गति पर किया जाए। बस संचालन के दौरान चालक किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें।

बसों की होगी तकनीकी जांच

डिपो से मार्ग पर जाने वाली बसों की हैलोजन हेडलाइट व फाग लाइट समेत वाइपर, ब्रेक, हार्न आदि की जांच की जाए और तकनीकी खराबी होने पर बस को न भेजा जाए। बस के फ्रंट शीशों की सफाई का चालक ध्यान रखें। अत्यधिक घना कोहरा होने की स्थिति में चालक बस संचालन न करें एवं सुरक्षित स्थान पर बसों को खड़ा कर अपने डिपो के अधिकारियों को सूचित करें। सभी डिपो के प्रबंधकों को आदेश दिया गया कि बसों की तकनीकी जांच की दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।

बिना जांच कोई बस नहीं जाएगी

गुप्ता परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो व कार्यशाला अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि तकनीकी जांच की दोहरी व्यवस्था के बिना किसी बस को मार्ग पर न भेजा जाए। तकनीशियन की ओर से बस को दुरुस्त करने के बाद अधिकारी भी बस की विस्तृत जांच करें और उसके बाद ही उसे मार्ग पर भेजें। कोहरे के दौरान बस संचालन के लिए सभी बसों में फाग लैंप और हैलोजन लाइट लगाने के आदेश भी दिए गए।

 

 

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

Next Article

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद स्वर्ग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Srinagar Garhwal: ट्रक और सूमो की आमने-सामने की टक्कर, 10 लोग हुए घायल

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Harish Rawat: सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट…इस बार चुनाव की चुनौती और भी कठिन

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Ips
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: देश के सबसे युवा आईजी बने अरुण मोहन जोशी

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Jharkhand
    उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डराष्ट्रीय

    Assembly Bypolls: पहले दो घंटे में 17% मतदान

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Tracers
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Trekking Accident: हर तरफ अंधेरा, 20 घंटे ड्राई फ्रूट खाकर किया गुजारा- ट्रेकरों ने सुनाई आपबीती

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजस्थान पहुंचे CM धामी

    December 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 48 घंटे भारी, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में दुष्कर्म केस: दंपती समेत तीन दोषियों को 20 साल की सजा

  • fraud
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पैसा दोगुना, महंगे उपहार का लालच दे करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार

Timeline

  • July 27, 2026

    उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

  • July 27, 2026

    उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

  • July 27, 2026

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • July 27, 2026

    Himachal: एचपीयू की 186 नियुक्तियों की जांच शुरू

  • July 27, 2026

    हिमाचल: बिना छात्रों वाले स्कूल में भेजा शिक्षक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uttarakhand

    उत्तराखंड: सड़क हादसों के सिर्फ सात घायलों को मिली पीएम राहत

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड: सामान्य से 8% अधिक बारिश, 56 सड़कें बंद

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Weather

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.