Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश
Home›लाहौल & स्पीति›गेफांग गाथ ग्लेशियर से बनी झील मचा सकती है तबाही

गेफांग गाथ ग्लेशियर से बनी झील मचा सकती है तबाही

By hinditvnews
October 12, 2023
641
0
Zheel

Himachal: शोध में दावा, लाहौल-स्पीति के गेफांग गाथ ग्लेशियर से बनी झील मचा सकती है तबाही

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में गेफांग गाथ ग्लेशियर पर बर्फ पिघलने से बनी झील खतरा बन गई है। इस झील से सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग, सिस्सू हेलीपैड और आईटीबीपी कैंप को नुकसान पहुंच सकता है। यह चेतावनी अमेरिकन जर्नल एडवांसिंग अर्थ एंड स्पेस साइंस में छपे शोध पत्र में दी गई है। साथ ही इसके पानी को कृत्रिम तरीके से घटाने का समाधान भी सुझाया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू के दिवेचा जलवायु परिवर्तन केंद्र के डॉ. अनिल कुलकर्णी शोध टीम के सदस्य रहे हैं, जो इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

सिक्किम की लोनाक झील के फटने से आई बाढ़ के बाद प्रदेश में ग्लेशियर से बनी यह झील अब चिंता का कारण है। कुछ ही किलोमीटर पीछे यहां विश्वविख्यात अटल टनल भी है। शोध पत्र में चेतावनी दी गई है कि पानी बढ़ने से झील के किनारे टूटने से अचानक बाढ़ आने का खतरा है। भविष्य में यह झील दोगुने से अधिक बढ़ सकती है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि झील का जल स्तर कृत्रिम रूप से कम किया जा सकता है। झील से पानी बाहर निकालने के लिए आउटलेट निर्माण, पंप या साइफन का इस्तेमाल, झील के नीचे सुरंग निर्माण कर नुकसान कम किया जा सकता है।

आपदा का कारण बन सकती है झील : डाॅ. कुलकर्णी
शोध टीम के सदस्य रहे डाॅ. अनिल कुलकर्णी का कहना है कि लाहौल-स्पीति की गेफांग ग्लेशियर पर बनी झील आपदा का कारण बन सकती है। बचाव के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।

 

शोध का अध्ययन करेंगे, स्थानीय प्रशासन करेगा पड़ताल

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि इस शोध का अध्ययन किया जाएगा और स्थानीय प्रशासन से इसकी पड़ताल करवाई जाएगी। उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि निदेशक आपदा प्रबंधन से इसकी जानकारी मिली है। प्राथमिकता के आधार पर जांच कर इसका हल निकालना जाएगा।

बढ़ सकता है चिनाब का जलस्तर

गेफांग ग्लेशियर में बनी झील से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। चंद्रभागा आगे चलकर चिनाब नाम से जानी जाती है, जो पाकिस्तान से होकर गुजरती है और वहां यह नदी सिंचाई का बड़ा स्रोत है। चिनाब में बाढ़ का असर पाकिस्तान तक होता है। इससे पहले चीन में पारच्छू झील में जलस्तर बढ़ने से 2005 में सतलुज नदी में बाढ़ आई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ था।
Share :
Tagsneews of himachalnews of shimlanews of spiti vellyshimla newsspitti news
Previous Article

Himachal News: लोकसेवा आयोग करेगा सीधी भर्ती

Next Article

Baddi: बैठने को जगह नहीं, नए दाखिले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • High court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नदियों, नालों में कूड़े-कचरे की डंपिंग पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायत चुनाव से पहले जिला परिषद वार्डों का पुनर्सीमांकन

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Iq
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Air Quality: बद्दी में एक्यूआई 300-400, लोग हो रहे बीमार

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Kanak
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किसानों को महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, सब्सिडी दर तय

    October 17, 2026
    By hinditvnews
  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पहली बार आएंगे शिमला

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

    February 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में हलचल, विधायक नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा की बढ़ी सुरक्षा

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरोपोनिक तकनीक से तैयार होगा खराबी रहित आलू बीज

  • Tambako
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर लगेगा ताला

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.