Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

CHANDIGHAR
Home›CHANDIGHAR›चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, पैदा कर रहा 65.52 मेगावाट बिजली

चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, पैदा कर रहा 65.52 मेगावाट बिजली

By hinditvnews
August 2, 2024
220
0
cm

चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा

चंडीगढ़। सौर ऊर्जा उत्पादन में चंडीगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पछाड़ दिया है। चंडीगढ़ में सौर ऊर्जा से 65.52 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। घरों की छतों पर तेजी से सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा उत्पादन की क्षमता लगातार बढ़ रही है। अकेले 2035 घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट से ही 8.69 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।
चंडीगढ़ ने पिछले कुछ सालों में सोलर ऊर्जा पर काफी काम किया है। प्रशासन के सहयोग से चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) ने स्कूल, कॉलेज, सरकारी बिल्डिंग, टैंक, लेक समेत घरों पर भी सोलर पैनल लगाए हैं। वर्तमान में लगभग सभी बड़ी सरकारी बिल्डिंग पर पैनल लग चुके हैं। सरकारी मकानों पर पैनल लगाने का काम करीब 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अब मीटर आदि लगाने का काम चल रहा है। क्रेस्ट को उम्मीद है कि यहां भी सोलर पावर प्लांट के शुरू होने के बाद 15 मेगावाट बिजली और पैदा होने लगेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ की क्षमता 80 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। उन सरकारी मकानों पर जहां सोलर पैनल लगाना संभव नहीं, क्रेस्ट ने उनकी जानकारी यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को भेजा है।
इसके अलावा क्रेस्ट ने हाल ही में सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स के टैंक नंबर-1 और 2 पर उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट बनाया गया है। 2500 किलोवाट का यह फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट न सिर्फ हर साल 35 लाख यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न करेगा, बल्कि हर साल 477.5 मिलियन लीटर पानी का वाष्पीकरण भी कम करेगा सौर ऊर्जा से रोशन होगा जीएमएसएच-16
जीएमएसएच-16 शहर का पहला अस्पताल बन सकता है, जो 100 फीसदी सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इसके लिए शहर में सबसे बड़ा सोलर प्लांट आईटी पार्क की पार्किंग में लगाया जा रहा है। यहां पर करीब एक मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। आईटी पार्क की पार्किंग में इन सोलर पैनल्स के नीचे गाड़ियां भी खड़ी हो सकेंगी। यह प्लांट 13 लाख यूनिट सालाना बिजली पैदा करेगा, जो जीएमएसएच-16 को दी जाएगी। विभाग की कोशिश है कि जीएमएसएच-16 की बिजली की मांग सोलर ऊर्जा से ही पूरी की जाएगी। फिलहाल इस प्लांट से अस्पताल की मांग पूरी नहीं होगी, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य प्लांटों से भी जीएमएसएच-16 को सौर ऊर्जा दी जाएगी।
सब्सिडी मिलनी शुरू
शहर के नागरिक अपने घर की छत पर बिना किसी खर्च के सोलर पावर प्लांट लगा सकें, इसके लिए क्रेस्ट रेस्को मॉडल लेकर आया था लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च कर दी इसलिए अब रेस्को को भी इसी का हिस्सा बना दिया गया है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अब तक 2900 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से कई घरों पर प्लांट लग चुके हैं। हाल ही में चार घरों को सब्सिडी भी दी गई है। रेस्को मॉडल के लिए 1300 के करीब आवेदन आए थे। क्रेस्ट इन आवेदनों को, पंजीकृत कंपनियों को भेजता है। इसके बाद कंपनी मकान मालिक के साथ समझौता करके सोलर पावर प्लांट लगाती है।

Share :
Tagschandigarhpunjab
Previous Article

भरभराकर गिरी इमारत, चार को बचाया; मलबा ...

Next Article

पंजाब के कई इलाकों में बारिश का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सरकार को झटका: आर्थिक-सामाजिक आधार पर अंकों का लाभ रद्द

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • पंजाब

    अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े 10 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित दो गिरफ्तार

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    CHANDIGHARपंजाब

    किसानों के समर्थन में केजरीवाल: किसानों से बात करे भाजपा

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Golden temple
    Chandigarh Newsपंजाब

    बड़ा खुलासा: स्वर्ण मंदिर पर पाक का निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh News

    सुरजेवाला ने स्वीकारी सीएम की चुनौती: बिजली दरों पर बहस को तैयार

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherपंजाब

    पंजाब में बरसात: जुलाई में तरसाने वाले मानसून ने अगस्त के पहले दिन भिगोया, पठानकोट में बरसात से सड़क टूटी

    August 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1200 675 19840201 thumbnail 16x9 hp1
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    NIT Hamirpur: एमटेक के छात्र की मौत के बाद दो हॉस्टल वॉर्डन हटाए, शिक्षकों को दी जिम्मेवारी

  • Namkeen Sulphur Oxide
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: हिमाचल में बनी नमकीन में ज्यादा मिला सल्फर आक्साइड, कंपनी को थमाया जाएगा नोटिस

  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: औद्याेगिक बिजली उपभोक्ताओं की एक रुपये सब्सिडी बंद, घरेलू को 300 यूनिट तक ही मिलेगी

Timeline

  • September 16, 2026

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • September 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Bijli

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Shimla Weather

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.