चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में MP श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chardham Yatra: यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
हिंदी टीवी न्यूज़, बडकोट ( उत्तरकाशी) Published by: Megha jain Updated Wed, 14 May 2025
यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस जवानों की मदद से श्रद्धालु को जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।
भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया।
डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।।















