Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›चारधाम 2023: 46 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

चारधाम 2023: 46 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

By hinditvnews
October 6, 2023
309
0
Kedar

चारधाम यात्रा 2023: तीर्थयात्रियों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड…अब तक 46 लाख से ज्यादा ने किए दर्शन

Chardham Yatra 2023 News: मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ा है। कोविड महामारी के बाद पिछले साल पूरे यात्रा काल में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पहली बार 46.29 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार यात्रा संपन्न होने से डेढ़ माह पहले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मानसून विदा होने के बाद अक्तूबर में चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। 2020 और 2021 में कोविड महामारी से चारधाम यात्रा बाधित रही। संक्रमण कम होने पर कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों के बीच यात्रा संचालन किया।

020 में 3.23 लाख तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि 2021 में 5.30 लाख ने दर्शन किए। 2022 में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पूरे यात्रा काल में 46.29 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम यात्रा में अब तक 46.49 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा के लिए डेढ़ माह का समय बाकी है।

दशहरा को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। धाम में पिछले एक वर्ष से मास्टर प्लान का काम चल रहा है। बदरीनाथ बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग से कराई जा रही, जिससे तीर्थयात्री दुश्वारियों का सामना कर बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आपदा में बदरीनाथ एनएच कई जगहों पर खस्ता हालत में है। पागलनाला से मारवाड़ी (27 किमी) तक सड़क बेहद खराब है।

भीड़ के चलते केदारनाथ में गर्भगृह में दर्शन पर लगानी पड़ रही रोक

केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद करने की परंपरा है। अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 40 दिन शेष रह गए हैं। बाबा केदार के द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे मंदिर समिति को गर्भगृह में दर्शन पर रोक लगानी पड़ रही है। साथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक जाम लग रहा है।

यात्रियों की भीड़ से लग रहा जाम

तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी के ज्ञानसू और भटवाड़ी रोड़ और बड़कोट के सरूखेत, पुरानी तहसील व डायट के गेट के पास एवं रानाचट्टी और फूलचट्टी के बीच में हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालु

धाम              तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ            15,31,946
बदरीनाथ             14,57, 755
गंगोत्री                 81,6362
यमुनोत्री               6,73,462
हेमकुंड साहिब     1,69,467

नोट-पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़े 5 अक्तूबर तक के हैं।

देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही, जिससे हर साल चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बार भी यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की आंकड़ा 50 लाख पार होने की उम्मीद है।
– सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

Share :
Tagsnews of badrinathnews of chardham yatra 2023news of gangotrinews of kedarnathnews of uttrakhandnews of yamunotri
Previous Article

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे CM ...

Next Article

बदरीनाथ हाईवे: बिहरी में दर्दनाक हादसा

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहा विदेशी पर्यटक

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bed
    उत्तराखण्ड

    त्तराखंड में बीएड करने वालों को झटका, हाई कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती में ठहराया अयोग्य

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज घने कोहरे का अलर्ट

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Harshil
    उत्तराखण्ड

    हर्षिल की सुंदर वादियों में हो रही है इन फिल्मों की शूटिंग

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • School
    उत्तराखण्ड

    सरकारी और निजी सभी स्कूलों में साल में दस दिन रहेगा बैग फ्री डे

    January 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Lok Sabha Elections: क्या BJP में शामिल होंगे कांग्रेस के 6 बागी

  • 05 10 2024 Live 4 78 23810217 122620132
    राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    Festival Special Trains: त्योहारों में घर जाना अब होगा आसान, कई ट्रेनों में सीट खाली; देखें लिस्ट

  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया 14 मई से पहले होगी पूरी

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.