Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›चिट्टा तस्कर: 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

चिट्टा तस्कर: 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

By hinditvnews
March 26, 2025
334
0
Chitta

Chitta Smuggler: चिट्टा सप्लाई के लिए तस्कर ने 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के कोट कस्बे में चिट्टा तस्कर के घर से बरामद अमेरिकन मेड पिस्टल मामले में आरोपी अशोक कुमार से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के कोट कस्बे में चिट्टा तस्कर के घर से बरामद अमेरिकन मेड पिस्टल मामले में आरोपी अशोक कुमार से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से चिट्टा बेच रहा था। सूत्रों के मुताबिक वह प्रतिदिन करीब 10 ग्राम चिट्टा बेचता था और उसकी कमाई 30 से 50 हजार रुपये तक होती थी। उसने कई युवाओं को भी अपने साथ जोड़ा था और उन्हें चिट्टा सप्लाई करने के बदले रोजाना 1,000 से 2,000 रुपये दिहाड़ी देता था। आरोपी इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए पिस्टल से हवाई फायरिंग भी करता था। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल 22 मार्च को भराड़ी पुलिस कोट कस्बे में चिट्टा तस्कर अशोक कुमार के घर पहुंची थी। तलाशी के दौरान वहां से अमेरिकन मेड पिस्टल बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उससे कई अहम जानकारियां पुलिस को मिलीं। पुलिस ने मामले में जुड़े अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए उसे अदालत से पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या इलाके के अन्य चिट्टा तस्करों के पास भी अवैध हथियार हैं। अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में इस नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिससे अशोक ने यह पिस्टल खरीदी थी।

धर्मपुर के बठोल गांव में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो भाई गिरफ्तार
पुलिस ने धर्मपुर के बठोल गांव में एक घर से 11 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पहले भी चिट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जिसके खिलाफ धर्मपुर में मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार धर्मपुर थाना की टीम एनएच पर गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि गौरव व उसका भाई चेतन अपने घर में चिट्टा बेचने का धंधा करते है। दोनों ने घर के नीचे निर्माणाधीन भवन में चिट्टा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर गौरव और चेतन निवासी गांव बठोल को 11 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक गौरव के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में पहले भी चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है।

 

 

Share :
Tags000 per day to supply chittabig revelation in police interrobilaspur newshimachal pradeshhindi newsshimla newsThe smuggler hired young men for Rs 2
Previous Article

हिमाचल: अमृतसर में टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, ...

Next Article

हिमाचल: 25 साल बाद तैयार हुआ पार्वती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukhu
    राष्ट्रीय

    खतरे में सुक्खू सरकार! कांग्रेस ने हिमाचल भेजा अपना ‘चाणक्य’, कर्नाटक और गुजरात में बचाई थी पार्टी की साख

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    रोहतक में हादसा: कोहरे में सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकराई कार

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम को प्लेऑफ मैच की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • 152
    धार्मिकराष्ट्रीय

    आज से खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, कितने श्रद्धालु रोजाना कर सकेंगे दर्शन

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh News

    सुरजेवाला ने स्वीकारी सीएम की चुनौती: बिजली दरों पर बहस को तैयार

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Brics
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ब्रिक्स समझौतों से पहाड़ी राज्यों के विकास को मिलेगी गति

    September 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन पैसे और गहनों के साथ गायब

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: संशोधन विधेयक के बाद अनुबंध लाभ से जुड़ी सभी अधिसूचनाएं वापस

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गलत श्रेणी भरने पर हाईकोर्ट से मिली राहत

Timeline

  • September 18, 2026

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

  • September 18, 2026

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

  • September 18, 2026

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

  • September 18, 2026

    आप का चुनावी अभियान: लुधियाना में 19 को पैंफलेट जारी, 20 से डोर-टू-डोर अभियान

  • September 18, 2026

    हाईकोर्ट: 42 साल बाद विधवा को पेंशन का हक, सेना से जवान की अमान्य रिहाई हुई थी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hanuman

    बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई, ‘हैवान’ का खेल खत्म; ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Rape

    दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • yogi adityanath

    यूपी: 26 ग्लोबल कंपनियां GCC में करेंगी निवेश, 22 हजार रोजगार मिलेंगे

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.