Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और झटके देने की तैयारी

जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और झटके देने की तैयारी

By hinditvnews
May 3, 2024
289
0
Kishori

सियासत: जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और झटके देने की तैयारी, कांग्रेस बना रही रणनीति

कांग्रेस के हाथ एक सफलता भाजपा से दो बार के विधायक रहे किशोरी लाल को अपने पक्ष में झटककर लगी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को अभी ऐसे ही और असंतुष्टों की तलाश है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उनके घर में घेरने का व्यूह रचने वाली भाजपा को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र में झटका देने की कांग्रेस रणनीति बना रही है।  इसी कड़ी में कांग्रेस के हाथ गुरुवार को एक सफलता भाजपा से दो बार के विधायक रहे किशोरी लाल को अपने पक्ष में झटककर लगी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को अभी ऐसे ही और असंतुष्टों की तलाश है। इस क्षेत्र में भाजपा की कमजोर कड़ियाें पर कांग्रेस की पैनी नजर है।

जिस तरह से भाजपा ने कांग्रेस से एक के बाद एक नेता अपने साथ लाकर कांग्रेस का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, उसी तरह कांग्रेस भी यही सियासी गेम खेलने में जुट गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के आनी में भाजपा नेता रहे किशोरी लाल अनदेखी से नाराज थे। 2022 के विस चुनाव में सिटिंग विधायक रहते हुए भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था और उन्होंने भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वह 2007 में पहली बार कांग्रेस से सात बार विधायक रहे ईश्वर दास को हराकर भाजपा के विधायक बने थे। 2012 में भी किशोरी ही भाजपा के उम्मीदवार थे, मगर वह कांग्रेस के खूबराम से हार गए थे। 2017 में कांग्रेस के परसराम को हराकर वह फिर विधायक बने।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ऐसे असंतुष्ट भाजपा नेताओं की टोह लेने में जुटी है, जिनके पिछले चुनाव में टिकट कट गए थे। इससे पहले सुजानपुर से भी भाजपा के पिछली बार के प्रत्याशी रंजीत राणा को अपने साथ मिलाकर और उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर भाजपा को उल्टा जवाब दे चुकी है। गगरेट में पूर्व विधायक राकेश कालिया की कांग्रेस में वापसी करवाई और उपचुनाव के लिए टिकट दिया।  इससे पहले भाजपा ने चार सिटिंग विधायकों राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा को अपने साथ मिलाकर व उपचुनाव में टिकट देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।

पूरे प्रदेश में कई नेता भाजपा से कांग्रेस में आने को तैयार हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा अन्य लोकसभा सीटों पर भी ऐसे कई नेता संपर्क में हैं, मगर मेरिट पर ही नेता भाजपा से कांग्रेस में लिए जा रहे हैं। – नरेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

किशोरी लाल लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे, जबसे उनका टिकट कटा, उनकी सक्रियता घटी थी। इसका मंडी में भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा के संपर्क में भी कांग्रेस के कई नेता हैं। कांग्रेस तो अब डूबता जहाज है।    – महेंद्र धर्माणी, प्रवक्ता, भाजपा

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal pradeshnews of kishorilalnews of kishorilal join congress partynews of shimla
Previous Article

Himachal News: हिमाचल में रातों रात जिला ...

Next Article

Nikay Chunav 2024: पांच साल में हरिद्वार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Festival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Summer Festival में हिमाचली, पंजाबी व बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत के क्षेत्र में नई आफत, अचानक बीमार पड़ जा रहे बच्‍चे, वजह है बड़ी

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session आज, हंगामेदार रहेगा सत्र

    December 19, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Police
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 34 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट कर बनाया गया इंस्पेक्टर

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: हिमाचल में कांग्रेस से आर-पार की लड़ाई का इशारा कर गए पीएम नरेंद्र मोदी

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    BREAKING: हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर

    June 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कंगना का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- आस्था पर कर रही राजनीति

  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक में डाॅक्टरों की मांगों सहित बजट घोषणाओं पर होगा फैसला

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विश्वकप फाइनल के लिए मालरोड पर लगेगी एलईडी स्क्रीन

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.