जींद: नंदगढ़ में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया; पुलिस जांच जारी

जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या: शव बेड में छुपाया, 2 भाइयों में सबसे छोटा था मृतक; पुलिस मौके पर पहुंची
हिंदी टीवी न्यूज, जुलाना (हरियाणा। Published by: Megha Jain Updated Fri, 24 Apr 2026
डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।















