Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

हरियाणा
Home›हरियाणा›ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस: पिता की तबीयत बिगड़ी, मीडिया से बनाई दूरी

ज्योति मल्होत्रा जासूसी केस: पिता की तबीयत बिगड़ी, मीडिया से बनाई दूरी

By hinditvnews
May 20, 2025
263
0
Jyoti

Jyoti Malhotra: पिता की तबियत बिगड़ी, घर के दरवाजे बंद कर मीडिया से बनाई दूरी; बेटी पर लगा है जासूसी का दाग

हिंदी टीवी न्यूज़, हिसार (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 May 2025

हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दो दिन से उनकी तबियत खराब चल रही है। वह गोली लेकर खुद को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार रात को अस्पताल ले जाना पड़ा। रात को ड्रिप लगवाने और दवाइयां देकर उपचार किया गया। हरीश मल्होत्रा ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं। वह मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। मीडिया कर्मी उनके घर के बाहर काफी देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।

ज्योति मल्होत्रा के गिरफ्तार होने के बाद से ही उनके घर पर मीडिया लगातार पहुंच रहा है। उनके पिता हरीश मल्होत्रा मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए अपनी बेटी को बेकसूर बता रहे हैं। ज्योति के पिता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। मंगलवार की सुबह दिल्ली , चंडीगढ़ सहित कई स्थानों से मीडिया उनके घर पर पहुंची। जिस पर हरीश मल्होत्रा ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। उन्हाेंने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।

अमर उजाला से बातचीत में हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दो दिन से उनकी तबियत खराब चल रही है। वह गोली लेकर खुद को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें लगातार कमजोरी महसूस हो रही थी। सोमवार की रात हालात अधिक बिगड़ गए तो उन्होंने अस्पताल में जाकर ड्रिप लगवाई। अब भी दवाइयां ले रहे हैं।

पिता ने 55 गज का घर बनाया था
ज्ञात हो कि ज्योति मल्होत्रा का परिवार भारत-पाक बंटवारे में पाकिस्तान से संयुक्त पंजाब के फरीदकोट में आकर बसा था। यहां पांच महीने किराए के मकान में रहने के बाद परिवार हिसार आ गया था। ज्योति के दादा और ताऊ-चाचा हिसार में भी दो जगह किराए पर रहे। कुछ साल पहले न्यू अग्रसेन कॉलोनी में ज्योति के पिता ने 55 गज का घर बनाया था।

बेटी की गिरफ्तारी से अवसाद में पिता
इकलौती बेटी ज्योति की गिरफ्तारी के बाद पिता हरीश मल्होत्रा अवसाद में हैं। न ठीक से सो पा रहे हैं और न ही खा पा रहे हैं। घर में बिखरे सामान को कोई व्यवस्थित करने वाला नहीं है। उनके पास न स्मार्ट फोन है और न ही वे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। जो आंखें ज्योति की शादी के सपने देखे रही थीं, उन्हीं आंखों में निराशा के भाव छाए हैं।

एनआईए ने ज्योति 7 घंटे की पूछताछ
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी की टीम उससे पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े लिंक खंगालने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उससे कई सवाल किए। पहलगाम की घटना के दौरान वह कहां थी और जनवरी में पहलगाम जाने का क्या मकसद था। इस बारे में एजेंसी ने सवाल किए।

पहलगाम हमले पर कहा था… हम खुद जिम्मेदार 
ज्योति ने जनवरी में पहलगाम का टूर भी किया था। इस दौरान कश्मीर की हर मुख्य जगह की वीडियो है। पहलगाम आतंकी हमले पर ज्योति ने कहा था कि इसके लिए हम खुद भी जिम्मेदार हैं। हमें निगरानी रखनी चाहिए। आतंकियों को सपोर्ट करने वालों को क्या कहूं। आतंकियों का साथ देने वाला भारतीय नहीं है। हमले के लिए सरकार भी जिम्मेदार है।

बॉर्डर के पास तारबंदी के वीडियो बनाए..
ज्योति ने थार में जाकर बॉर्डर के बेहद करीब के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें बार्डर की तारबंदी भी दिखाई दे रही थी। इसके बाद ज्योति पहलगाम भी गई थी। वहां वह किन किन लोगों से मिली। किस तरह से वहां वीडियो बनाए। इनको लेकर जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

 

Share :
Tagsharyanahindi newsHisar NewsJyoti Malhotra News
Previous Article

जासूसी का खुलासा: सिरसा एयरबेस की जानकारी ...

Next Article

यूपी: सीएम योगी बोले- नागरिक की जान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pm Modii
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बजा मोदी का डंका, जनता ने गारंटियां पूरा करने को दिया समय; यहां ये मुद्दे रहे काफी महत्वपूर्ण

    June 5, 2024
    By hinditvnews
  • Gun
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Shiva Project: अमेरिकन डाई फ्रूट पेकान नट सुधारेगा किसानों की आर्थिकी, बढ़ेर में विकसित होगा क्लस्टर

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • 0 Snowfall Himachal
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में ताजा बर्फबारी, पठानकोट हाईवे पर पहाड़ी दरकी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Highcourt: पंजाब सरकार को झटका, एमबीबीएस-बीडीएस में रिश्तेदारों को नहीं मिलेगा एनआरआई कोटे का लाभ

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: CM सुक्खू ने होम स्टे नियमों में बदलाव की दी बात

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Arrest
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:धर्मशाला में अवैध वीजा पर रह रही युगांडा की महिला गिरफ्तार

  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ढाई महीने बाद टूटा सूखा, सेब और गेंहू को मिली संजीवनी; बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार

  • Paise
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.