Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मनाली पर्यटन: बारिश से होटल खाली, सितंबर से उम्मीद

  • हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में लोकेशन से हाजिरी अनिवार्य

  • India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

  • KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

  • SBI General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

हरियाणा
Home›हरियाणा›देररात रोहतक पहुंचे सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खत्म किया धरना

देररात रोहतक पहुंचे सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खत्म किया धरना

By hinditvnews
August 26, 2024
235
0
bjp

 सीएम नायब सैनी के आश्वासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खत्म किया धरना

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में ””हिसाब मांगे रोहतक”” पर्चे बांटने का विवाद दूसरे दिन और भड़क गया। विधायक भारत भूषण बतरा के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों की कांग्रेसियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने भाजपाइयों को विधायक के कार्यालय से हटाया तो वे एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी के आश्वासन पर भाजपाइयों ने देर रात करीब 10.55 बजे धरना समाप्त किया। करीब 10 घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही।शुक्रवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी किराड़ ने सिटी थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि वह रेलवे रोड पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा से ””रोहतक मांगे हिसाब”” के पर्चे बांट रही थीं। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की। दूसरी तरफ, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गुड्डी देवी ने भी सिटी थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा था। इसी बात को लेकर बीती रात भाजपाई और कांग्रेसियों में धक्कामुक्की हुई थी रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यकर्ता आंबेडकर चौक से नारेबाजी करते हुए कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय के बाहर पहुंचे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।

हालांकि पुलिस ने किसी तरह टकराव होने से रोका। इसी बीच भाजपा व कांग्रेस की एक-एक महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं। एक ने दूसरी को धक्का दिया। हाथापाई की नौबत तक आ गई।

पुलिस ने उठाया तो एसपी आवास के बाहर जाम की सड़क
पुलिस ने विधायक के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाया तो वे शाम 5 बजे एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे एक तरफ की सड़क जाम हो गई। पुलिस को ट्रैफिक वन-वे करना पड़ा। देर शाम तक जाम लगा रहा।

कांग्रेस विधायक से हिसाब ही मांगा था : ग्रोवर
एसपी आवास के बाहर कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ता के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि महिला कार्यकर्ता केवल पर्चा बांट रही थीं। पर्चे में केवल कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा से उनके कार्यकाल के दौरान के सवाल पूछे गए थे। अगर पर्चा गलत मानते हैं तो चुनाव आयोग को शिकायत करते। थाने में जाते। ऐसे एक दलित महिला को घेरना गलत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एक दलित बहन को न्याय मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री से मिले ग्रोवर, पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया
रात करीब नौ बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी गोहाना से कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सतीश नांदल धरने से उठकर मुख्यमंत्री से मिलने गए। आधे घंटे की मुलाकात के बाद ग्रोवर व नांदल लौटे। वहीं, एसपी आवास के बाहर एक युवक व पुलिस कर्मियों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करवाया।

मुख्यमंत्री खत्म करवाएं विवाद : जोजो
बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण और पूर्व प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे। जोजो ने बताया कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को शांत करवाएं, ताकि शहर का भाईचारा न बिगड़े।

विधायक भारत भूषण बतरा के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा था। चुनाव आयोग की आचार संहिता के मुताबिक पर्चे पर प्रिंटिंग प्रेस का पत्ता होना चाहिए। पूर्व मंत्री ग्रोवर बताएं, क्या वे गलत प्रचार के खिलाफ आवाज भी न उठाएं। जानबूझ को मामले को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। झूठे आरोप लगने वालों के खिलाफ वे अदालत जाएंगे, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। –सिद्धार्थ बतरा, विधायक के बेटे

शाम 5 बजे से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात 10 बजकर 55 मिनट तक एसपी आवास के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद बेटे हिमांशु ग्रोवर को कॉल कर धरना खत्म कराया है। अभी धरना स्थगित कर दिया है। अगर न्याय नहीं मिला तो भाजपा कार्यकर्ता दोबारा सड़क पर बैठ जाएंगे।

Share :
Tagsbjp
Previous Article

बदलते मौसम में कहीं आप न हो ...

Next Article

बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • bjp
    rajnithiउत्तराखण्ड

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • rajkumar
    rajnithiदिल्ली

    Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने थामा भाजपा का दामन, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ा AAP का ...

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Bjp Logo 23499581
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Sirmaur Politics: लोकसभा चुनाव से पहले BJP फील्ड में उतारी नई टीम, सिरमौर में की मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

    August 12, 2023
    By hinditvnews
  • bjp
    rajnithiउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा कार्यसमिति बैठक…विपक्ष की गतिविधियों पर नजर ताकि वोटर न जाएं इधर-उधर

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Jagdeesh
    हरियाणा

    Haryana: एचएसजीएमसी चुनाव में जगदीश सिंह झींडा की जीत

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त सचिव सहित तीन को कोर्ट का समन

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Petrol
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला में पेट्रोल 100 के पार, डीजल 91.86 रुपये पहुंचा

  • Sarso Oil
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा रिफाइंड तेल, निगम ने मांगीं निविदाएं

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

Timeline

  • August 4, 2026

    मनाली पर्यटन: बारिश से होटल खाली, सितंबर से उम्मीद

  • August 4, 2026

    हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में लोकेशन से हाजिरी अनिवार्य

  • August 3, 2026

    India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

  • August 3, 2026

    KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

  • August 3, 2026

    SBI General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manali

    मनाली पर्यटन: बारिश से होटल खाली, सितंबर से उम्मीद

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Male Doctor In The Hospital

    हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में लोकेशन से हाजिरी अनिवार्य

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • India Is Still Clutching Hard: 72% Of Used Car Buyers Pick Manual, But The Under 35 Buyers Are Switching

    India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under ...

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.