Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›नशे की गिरफ्त में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18-35 साल के

नशे की गिरफ्त में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18-35 साल के

By hinditvnews
September 7, 2026
36
0
Chitta

नशे के जाल में युवा: चिट्टा तस्करी के 80% आरोपी 18 से 35 साल के, कम समय में पैसा कमाने की चाह पड़ रही भारी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Sep 2026

शिमला पुलिस की चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में करीब 80 फीसदी 18 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। आठ महीनों में करीब 228 एनडीपीएस मामले दर्ज कर 472 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 4.5 किलो हेरोइन बरामद की गई, जबकि वित्तीय जांच में 6.28 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

नशे की लत और पैसा कमाने की चाह युवाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। इसमें खुलासा हुआ है कि चिट्टा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में करीब 80 फीसदी की उम्र 18 से 35 साल के बीच हैं। यानी युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसकर अपराधी बनती जा रही है। हैरानी इस बात की है कि नशा तस्करी के मामलों में नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोहों के भंडाफोड़ करने पर सामने आया कि मुख्य तस्कर महज 19 और 35 साल के थे। जिला पुलिस ने आठ महीनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 228 के करीब मामले दर्ज किए हैं। इसमें 472 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और अन्य राज्यों से बैठकर नशा तस्करी का अवैध कारोबार चलाने वालों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इस साल पुलिस ने 4.5 किलो हेरोइन (चिट्टा) पकड़ी है।
आरोपियों के बैंक खातों की जांच और वित्तीय जांच में सामने आया कि महज 19, 20 और 30 साल के आरोपियों के खातों में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है, जबकि वे न कारोबार करते हैं और न ही कोई और कामकाज। कई मामलों में तो कुछ महीनों में ही लाखों के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस ने बीते दिनों ढली में सूचना के आधार पर 19 साल की युवती और 20 साल के युवक से 65 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर समर सिंह उर्फ टाइगर (32) निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया।
22 साल के युवक से पकड़ा छह करोड़ का चिट्टा
जिला पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप महज 22 साल के युवक से तारादेवी क्षेत्र में पकड़ी थी। आरोपी विजय कुमार हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है। उससे 1.120 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की उम्र भी 35 साल के कम ही बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य तस्कर  21 साल के शुभकरन सिंह उर्फ सुल्तान को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का कुख्यात तस्कर डेविड पकड़ा 
पुलिस ने ठियोग में 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर विजय बिहारी उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि कुख्यात नशा तस्कर विजय की रामपुर, कुमारसैन, बालूगंज और ठियोग में दर्ज नशा तस्करी के मामलों में संलिप्तता है। उम्र महज 28 साल है।

पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन वर्षों की अपेक्षा इस साल कई गुना अधिक कार्रवाई की गई है।  पुलिस ने ऐसे तस्करों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए वित्तीय जांच करके 6.28 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। आठ महीनों में ही 4.5 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। -एसएसपी शिमला गौरव सिंह

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla chitta drug smuggling youth 80 percent accused aged 18 to 35shimla news
Previous Article

हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी ...

Next Article

हिमाचल: चश्मे-बावड़ियां बचाएंगी पहाड़ों की प्यास

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशा रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    दिल्ली अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Weather update
    JaipurRajasthanWeather

    Rajasthan Weather: पारा 30° पार, कल से बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में अलर्ट

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Kangra
    कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: धौलाधार पर्वत पर हिमपात

    September 20, 2023
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने सरकार से दाम नियंत्रित करने की मांग की

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: जाम से परेशान युवक ने किया हंगामा

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

  • Kangra news
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: लोगों को लगाने लगा चूना

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिले CM सुक्खू

Timeline

  • October 22, 2026

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • October 22, 2026

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • October 22, 2026

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • October 22, 2026

    SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • October 22, 2026

    CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on ...

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.