Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

By hinditvnews
December 16, 2023
461
0
Bilaspur

Himachal: स्कूटी से भरी आसमान में उड़ान, हैरतअंगेज पैराग्लाइडिंग देख लोग हुए हैरान; प्रशासन पर भी उठे सवाल

बिलासपुर की एक्रो बेटिक साइट बंदला से एक पायलट द्वारा नियमों को ताक पर रखकर उड़ान भरी गई। पंजाब के हर्ष ने स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग की। ऐसे में जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पायलट ने इसके लिए प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली थी। यदि इस दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना घट जाती तो प्रशासन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के लिए मुसीबत हो सकती थी।

HIGHLIGHTS

  1. नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान
  2. एअरो क्लब आफ इंडिया के नियमों के तहत स्थानीय प्रशासन की मंजूरी आवश्यक
  3. बंदला स्थित दोनों एसोसिएशन इस मामले पर एक मत नहीं

बिलासपुर। Himachal Pradesh News Today: बिलासपुर शहर की एक्रो बेटिक साइट बंदला से एक पायलट द्वारा नियमों को ताक पर रखकर इलेक्ट्रिक स्कूटी (paragliding with scooty) के साथ उड़ान भरने पर प्रश्न उठना शुरू हो गए हैं। दरअसल, पंजाब के हर्ष ने स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग की। ऐसे में जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पंजाब के हर्ष ने स्कूटी के साथ की पैराग्लाइडिंग

बंदलाधार से वीरवार को पंजाब के हर्ष नामक पायलट ने इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ उड़ान भरी। इसके लिए प्रशासन से कोई मंजूरी नहीं ली थी। यदि इस दौरान किसी तरह की कोई दुर्घटना घट जाती तो प्रशासन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के लिए मुसीबत हो सकती थी।

घटना के बाद बंद हो सकती है बंदला साइट

लंबी जद्दोजहद के बाद बंदला की साइट को तकनीकी रूप से मंजूरी मिली है। बिना अनुमति भरी उड़ान के कारण इस साइट को बंद किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी प्रदेश की धर्मशाला व बीड़ बिलिंग स्थित साइट पर पायलट के साथ उड़ान भरने के दौरान कई हादसे हो चुके हैं। साथ ही कुछ हादसों में लोगों की जान तक गई है।

पैराग्लाइडिंग के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य

एयरो क्लब ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक देश में किसी भी स्वीकृत साइट पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए वहां के स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। इस मामले को लेकर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशनों का भी अलग-अलग तर्क है।

स्थानीय एसोसिएशन को मांगा जवाब

एक एसोसिएशन जहां अनुमति को जरूरी बता रही है वहीं, दूसरी एसोसिएशन इसे जरूरी नहीं मानती है। जिला प्रशासन की मंजूरी लिए बिना स्कूटी के साथ की गई पैराग्लाइडिंग पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। प्रशासन ने स्थानीय एसोसिएशन को बुलाया है व नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

बिना अनुमति उड़ान भरना नियमों के विरुद्ध

पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन बिलासपुर के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि बिना अनुमति उड़ान भरना नियमों के विरुद्ध है। इस मामले में एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन को संबंधित पैराग्लाइडर पायलट को गुमराह करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

मंजूरी की आवश्यकता नहीं- HP पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन

संबंधित पैराग्लाइडर पायलट ने उनकी एसोसिएशन से इस संबंध में कोई बात नहीं की थी। वहीं हिमाचल प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के महासचिव विशाल जस्सल ने बताया कि इसके लिए मंजूरी की आवश्यकता नहीं है। विदेशों में ऐसे इवेंट होते रहते हैं।

एसोसिएशन भी ऐसा बड़ा इवेंट करने की योजना बना रही है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि उड़ान से संबंधित कोई मंजूरी नहीं ली गई है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर को छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share :
Tagsnews f shimlanews of bilaspur himachalnews of himachalnews of himachal pradesh
Previous Article

AAP की रैली के लिए कर दी ...

Next Article

भांजे ने अपने ही मामा को बनाया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले उपमुख्‍यमंत्री मुकेश

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Drug
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ने बढ़ाया हाथ

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi: संदिग्ध हालत में मिल महिला का शव

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Yojna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Sukh Samman Nidhi Yojana: सरकार से नियमित आय नहीं है, तभी मिलेंगे 1500-1500 रुपये

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Crypto
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cyrpto Currency: हिमाचल प्रदेश में हुआ खुलासा

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra : गगल बाजार में मेडिकल स्टोर पर छापा

    September 1, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Fasal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भूस्खलन से किसानों की मुश्किलें, फसल नालों में बही

  • Pm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र ने सशर्त जारी किए 288 करोड़ रुपये

  • Kasauli hill
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:टूरिस्ट की आमद में भारी गिरावट

Timeline

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

  • October 30, 2026

    VELS University Achieves Major Skill Development Milestone with 14,000+ Students through UNICEF Partnership

  • October 30, 2026

    REVA University Inaugurates First Edition of REVA Literature Festival, Celebrating the Power of Words and Stories

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up ...

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology ICAMEN

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.