Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

  • Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

  • MATTER Unveils India's First AI-DV Platform at Technology Day 3.0, Announces a Series of Products Across Two-Wheeler Segments for a Complete EV Transformation

  • Kaivalyadhama's Legacy Celebrated as Sri Sri Ravi Shankar Shares Timeless Yogic Wisdom

उत्तराखण्डखेल
Home›उत्तराखण्ड›नैनीताल से लौटे माही: उत्तराखंड पुलिस को कहा-धन्यवाद

नैनीताल से लौटे माही: उत्तराखंड पुलिस को कहा-धन्यवाद

By hinditvnews
November 21, 2023
301
0
Dhoni

नैनीताल से लौटे माही: जाते-जाते उत्तराखंड पुलिस को कहा- ‘धन्यवाद’…खास है वजह

महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को नैनीताल से पंतनगर स्थित एयरपोर्ट को रवाना हो गए। नैनीताल को अलविदा कहते वक्त भी धोनी के चेहरे पर विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार की टीस नजर आई।

चार दिनी नैनीताल प्रवास के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को नैनीताल से पंतनगर स्थित एयरपोर्ट को रवाना हो गए। नैनीताल को अलविदा कहते वक्त भी धोनी के चेहरे पर विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार की टीस नजर आई। यही कारण रहा कि जाते वक्त भी धोनी अपने प्रशंसकों से दूर ही रहे अलबत्ता होटल छोड़ने से पहले उन्होंने होटल के स्टाॅफ कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो जरूर खिंचवाया।

धोनी 14 नवंबर को कुमाऊं प्रवास पर नैनीताल पहुंचे थे। उनके आने की भनक लगते ही जगह जगह उनके प्रशंसक उनका इंतजार करने लगे थे। 14 नवंबर को वह पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल में रहे और अगले दिन अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली को रवाना हो गए। 17 नवंबर को धोनी सपरिवार फिर से नैनीताल आ गए।

तभी से वह यहां मल्लीताल स्थित उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी के पास स्थित प्रसादा भवन में रह रहे थे। चार दिन से धोनी तो प्रसादा भवन में ही थे लेकिन उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने साथ आए लोगों के साथ नैनीताल भ्रमण किया।

19 नवंबर को धोनी ने प्रसादा भवन में ही पत्नी साक्षी का जन्मदिन मनाया और अगले दिन विश्वकप का फाइनल भी देखा। सोमवार सुबह धोनी के नैनीताल से वापसी की भनक लगते ही प्रसादा भवन के आसपास उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी लेकिन धोनी किसी से नहीं मिले और करीब 10:30 बजे अपने परिवारजनों के साथ प्रसादा भवन से बाहर निकले और कार में सवार होकर पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। वह 3:10 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7157 से पत्नी साक्षी और बेटी संग दिल्ली रवाना हुए।

धोनी बोले-धन्यवाद उत्तराखंड पुलिस 
नैनीताल से जाते हुए धोनी उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कह गए। दरअसल, 14 नवंबर को माल रोड पर पहुंचते ही धोनी जाम में फंस गए थे और तब प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर उन्हें होटल तक पहुंचाया। उसके बाद से भी पुलिस टीम तत्परता के साथ उनकी सुरक्षा में जुटी रही। ऐसे में वापसी के दौरान धोनी ने   उत्तराखंड पुलिस समेत एआई धर्मेंद्र कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों  को गुड वर्क कहते हुए धन्यवाद किया।

 

Share :
Tagsnews of cricketernews of Dhoninews of mahender sing dhoninews of sportnews of uttrakhandnews of uttrakhand police
Previous Article

NEET-PG Admission: विशेष काउंसिलिंग से होंगे दाखिले

Next Article

HPU Shimla: एसएफआई और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये लोग

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    निवेशक सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए चुनौती

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राजस्थान पहुंचे CM धामी

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: यात्रीगण ध्‍यान दें!… चारों धामों में मोबाइल फोन बैन…

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Kailash
    उत्तराखण्ड

    मुश्किल समय में CM Pushkar Singh Dhami के खेवनहार बने थे Kailsh Gahtori

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Nikay Chunav 2024: प्रदेश के नौ नगर निकायों में फिलहाल चुनाव नहीं

    May 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन मुद्दों पर होगी खास चर्चा

  • Weather
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट

  • Dalai Lama
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dalai Lama Sikkim Visit: ड्रैगन पर नजर

Timeline

  • January 23, 2026

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • January 23, 2026

    Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

  • January 23, 2026

    Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

  • January 23, 2026

    MATTER Unveils India's First AI-DV Platform at Technology Day 3.0, Announces a Series of Products Across Two-Wheeler Segments for a Complete EV Transformation

  • January 23, 2026

    Kaivalyadhama's Legacy Celebrated as Sri Sri Ravi Shankar Shares Timeless Yogic Wisdom

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund To Build Evidence Based, Future Ready Ayurveda Ecosystem

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Pawan Singh To Headline 'rangeela Bihar', A Large Scale Bhojpuri Music And Culture Ip, In Delhi Ncr

    Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.