Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून के नए डीएम की बड़ी चुनौती क्या? जनता दरबार का नाम बदलने की वजह भी बताई

  • नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

  • सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

  • Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर धामी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • ऊर्जा संकट: बिजली दफ्तरों में एसी बंद, अफसरों के लिए कारपूल अनिवार्य

nahanपंजाबशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›nahan›नौकरी के बहाने अमेरिका पहुंचा एजेंट, हिमाचल के रितेश की कहानी

नौकरी के बहाने अमेरिका पहुंचा एजेंट, हिमाचल के रितेश की कहानी

By hinditvnews
February 17, 2025
242
0
Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar

US Deports Illegal Migrants: नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंट ने पहुंचा दिया अमेरिका, हिमाचल के रितेश की कहानी

हिंदी टीवी न्यूज़, नाहन (सिरमौर)। Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Feb 2025 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गुमटी गांव का युवक रितेश (19) जिसे एजेंट ने मुंबई में एक विदेशी दवा कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमेरिका पहुंचाया।

अमेरिका से अवैध प्रवासियों के साथ विमान में अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने वालों में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गुमटी गांव का युवक रितेश (19) भी रहा। बताया जा रहा है कि एजेंट ने मुंबई में रितेश को एक विदेशी दवा कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अमेरिका पहुंचाया। यहां पहुंचाने से पहले कई देशों में ले जाया गया और उसे टार्चर करके घरवालों से पैसों की मांग की गई। घरवालों ने अपने बेटे की सलामती के लिए किस्तों में 45 लाख रुपये की राशि गंवा दी। हैरानी की बात यह रही कि यह सारा पैसा नकद लिया गया। इसे परिजनों ने हरियाणा के नारायणगढ़ में एजेंट की बताई जगह पर सौंपा।

हिंदी टीवी न्यूज़ से फोन पर हुई वार्ता में कालाअंब क्षेत्र के गुमटी गांव के शिक्षक पिता शमशेर सिंह ने बताया कि उसका बेटा बीफार्मा कर रहा था। छुट्टियों के दौरान वह ट्रैक्टर पर कार्य कर रहा था। इस दौरान एक एजेंट इसके संपर्क में आया और इसे मुंबई में अमेरिका की एक दवा कंपंनी में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि जमा दो मेडिकल पास कर चुके युवाओं की तलाश है। यह भी कहा कि कुछ समय के बाद उसे अमेरिका भी भेजा जाएगा। इसके बाद परिजनों ने एजेंट के कहने पर अपने बेटे रितेश को 23 अगस्त 2024 को मुंबई में अमेरिका की दवा कंपनी में नौकरी के लिए भेज दिया। चंद रोज में ही एजेंट ने घरवालों को बताया कि उनके बेटे का वर्क वीजा लग चुका है, उसे अमेरिका भेजा जा रहा है, नौकरी वहीं करनी पड़ेगी।

पिता शमशेर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके बेटे को अलग-अलग देशों में ले जाया गया और उसे टॉर्चर किया, कई बार भूखे भी रखा गया। वहां से पैसों की मांग की जाती रही। मैंने सबसे पहले उनकी डिमांड के अनुसार 20 लाख, इसके बाद 10 लाख, 7 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की राशि अलग-अलग समय पर दी। यह पैसे पहले रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों से इकट्ठे किए और बैंक से लोन लिया। उनकी सारी जमा पूंजी भी लग चुकी है। पालियों पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि गुमटी गांव का एक युवक अमेरिका गया था जो वापस आ रहा है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से युवक के आने की जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम अमृतसर भेजी गई है।

25 जनवरी को अमेरिका में दाखिल हुआ था बेटा
उन्होंने बताया कि इस 25 जनवरी को उनका बेटा अमेरिका में दाखिल हुआ। यहां पर उसे सीबीपी ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद उसकी घर वापसी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी वह अपने रिश्तेदारों के यहां रोपड़ में है। उनका बेटा उन तक नहीं पहुंचा है लेकिन उसने बताया कि आते हुए उसे कोई दिक्कत नहीं हुई, समय पर खाना और दूसरी चीजें उपलब्ध करवाई गई हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNahan Newspunjab news
Previous Article

Himachal: रोहतांग में बर्फबारी, 19-20 को हिमपात ...

Next Article

उत्तराखंड: आम बजट से छोटे उद्यमियों और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट ने बेदखली और अतिक्रमण के मामलों के शीघ्र निपटान के दिए आदेश

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    सोनीपत में खड़े ट्रक से टकराई पंजाब नंबर की वॉल्वो बस, कंडक्टर की मौत, 6 घायल

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Download (79)
    खेल

    IND vs ENG: भारत की यंग ब्रिगेड ने दिखाया दम, स्पिनरों ने बचाई मेहमानों की लाज

    March 9, 2024
    By hinditvnews
  • Tibet
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: तिब्बत की आजादी के लिए बुलंद हुई आवाज, तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली रैली

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    SC: बंगाल में 25,000 शिक्षकों की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

  • Una News
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una:कर्मचारियों ने फूंका CM का पुतला

Timeline

  • June 2, 2026

    देहरादून के नए डीएम की बड़ी चुनौती क्या? जनता दरबार का नाम बदलने की वजह भी बताई

  • June 2, 2026

    नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

  • June 2, 2026

    सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

  • June 2, 2026

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा पर धामी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • June 2, 2026

    ऊर्जा संकट: बिजली दफ्तरों में एसी बंद, अफसरों के लिए कारपूल अनिवार्य

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ashish

    देहरादून के नए डीएम की बड़ी चुनौती क्या? जनता दरबार का नाम बदलने की वजह ...

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Murder

    नारनौल डबल मर्डर: पति ने मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Ed

    सीएलयू मंजूरी घोटाला: परवीन-नीरज कंसल से पूछताछ, पूर्व तहसीलदारों के नाम सामने

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.