पंजाब: मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का पंजीकरण 23 सितंबर से

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना: पंजाब में 23 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण, हर जिले में लगाए जाएंगे 128 कैंप
हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025
मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 128 कैंप लगाए जाएंगे। योजना के तहत 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाएगा। बजट में इसका एलान किया गया था। सीएम मान ने जानकारी दी।
पंजाब सरकार की तरफ से 23 सितंबर से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का काम शुरू किया जाएगा। तरनतारन और बरनाला में पंजीकरण का काम शुरू किया जाएगा जिसके तहत लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 128 कैंप लगाए जाएंगे। योजना के तहत 10 लाख का बीमा कवरेज दिया जाएगा। बजट में इसका एलान किया गया था। सीएम मान ने जानकारी दी।
लोगों को कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की एक कॉपी साथ में लानी होगी। मान ने कहा कि हमने पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल रखा है।