Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, चंडीगढ़ भी निशाने पर; विदेश में बैठे आतंकी क्या चाहते हैं?

पंजाब: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, चंडीगढ़ भी निशाने पर; विदेश में बैठे आतंकी क्या चाहते हैं?

By hinditvnews
April 9, 2025
102
0
Chandigarh

Punjab: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, राजधानी चंडीगढ़ को भी दहलाया..विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों का

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

पंजाब में बीते 8 महीने में 16 बार बम हमले हो चुके हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस आरोपियों को दबोच चुकी है, लेकिन इनके पीछे विदेश में बैठे मुख्य हैंडलर अभी तक पकड़ से दूर हैं।

पंजाब में एक के बाद एक ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। यह सभी हमले आतंकियों द्वारा करवाए जा रहे हैं। पंजाब में ग्रेनेड हमलों के पीछे विदेश बैठे आतंकी हैंडरों की पूरी कुंडली पुलिस के पास है। पुलिस के पास इन आतंकी संगठनों और उनके हैंडलरों के गुर्गों को दबोचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

पंजाब की शांति भंग करने के मकसद से ये बम धमाके करवाए जा रहे हैं। सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में भी कुल 16 बम धमाके करवाए जा चुके हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में पुलिस आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा भी चुकी है। बावजूद इसके अभी भी आतंकियों की ये हरकतें कम नहीं हो रही है।

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान और आईएसआई का हाथ सामने आया है। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में यह पता भी लगा लिया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा जीशान अख्तर इस हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में पाकिस्तान स्थित बाबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया का भी लिंक सामने आया है, लेकिन पुलिस की मजबूरी है कि इन हमलों के मेन हैंडलर विदेश बैठे हैं। पुलिस बिना अनुमति, केंद्रीय एजेंसियों के बिना मदद और जिन देश में ये हैंडलर छिपे बैठे हैं, वहां की सरकारों को इतलाह दिए कोई ऑपरेशन ऑपरेट नहीं कर सकती।

पंजाब में सितंबर 2024 से अब तक हुए ग्रेनेड हमले

    • 9 सितंबर 2024 को सेक्टर-10 चंडीगढ़ में यूएस बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया और पाकिस्तान बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक ग्रेनेड अटैक कराया।
  • 23 नवंबर 2024 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के पास डेढ़ किलो का विस्फोटक प्लांट किया गया।
  • 29 नवंबर 2024 को अमृतसर के गुरबख्श नगर में खाली पड़ी पुलिस चौकी में रात 11 बजे एक विस्फोटक हमला किया गया।
  • 2 दिसंबर 2024 को नवांशहर के अनसारो पुलिस चौकरी पर ग्रेनेड हमला किया गया।
  • 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के मजीठा पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंक कर ब्लास्ट किया गया।
  • 13 दिसंबर 2024 को बटाला के घानिया के बंगर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया गया।
  • 17 दिसंबर 2024 को अमृतसर के इसलामाबाद पुलिस स्टेशन के पास सुबह ग्रेनेड हमला किया गया, बीकेआई और आतंकी जीवन फौजी ने इसकी जिम्मेदारी ली।
  • 18 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के कलानौर के बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
  • 20 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के कलानौर के वडाला बंगर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक।
  • 9 जनवरी 2025 को अमृतसर के गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक।
  • 16 जनवरी 2025 को शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड अटैक।
  • 3 फरवरी 2025 को फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला।
  • 15 मार्च 2025 को अमृतसर में एक मंदिर पर ग्रेनेड हमला किया गया।
  • 16 मार्च 2025 को जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में यू ट्यूबर रोजर संधू पर ग्रेनेड अटैक।
  • 2 अप्रैल 2025 को पटियाला में बादशाहपुर पुलिस चौकी के बाहर विस्फोटक हमला।
  • 8 अप्रैल 2025 को देर रात एक बजे जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला।

मेन हैंडलरों को पकड़ने और भारत लाने के लिए लंबा इंतजार
विदेश बैठे इन हैंडलरों को दबोचने और भारत डिपोर्ट करवाने के लिए इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के जरिये पुलिस को एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यही कारण है कि पुलिस इन हमलों में शामिल गुर्गों को दबोच कर इसके पीछे के हैंडलरों का तो पर्दाफाश कर देती है, लेकिन इन मेन हैंडलरों को पकड़ने और भारत लाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई केसों में पंजाब पुलिस कनाडा, फिलीपींस और अन्य देश से कई हैंडलरों को डिपोर्ट करा चुकी है, लेकिन इस बीच आतंकी संगठन अपने मंसूबों को अंजाम देने में जुटे रहते हैं।

 
Share :
Tags16 bomb attacks in Punjab in eight months blast in Chandigarh toochandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

1200 नौकरियां: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार की ...

Next Article

राम रहीम को फिर फरलो: 21 दिन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूसीसी जल्द

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ में बर्फबारी, सभी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka Train
    हरियाणा

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन महीने नहीं चलेगी जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh Air
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: एयरपोर्ट पर 27, 28 अक्तूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • pm modi
    India Newsधार्मिकराष्ट्रीय

    Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या पहुंचे PM मोदी, मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों रामभक्त; दोपहर 12.29 बजे रामलला की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Holi
    उत्तराखण्ड

    होली 2026: ग्रहण-भद्रा का असर, पूजन और रंगोत्सव अलग-अलग दिन

    February 17, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं पर सावधानी बरतनी जरूरी

  • Hp Board
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    तीनों संकायों की मेरिट में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए लड़के

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ई-टैक्सी पर 50 फीसदी अनुदान

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.