Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

  • हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

पंजाब
Home›पंजाब›पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव

पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव

By hinditvnews
November 25, 2023
487
0
Dead body

Patiala Crime News: पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव, मां ने दास्‍तों पर लगाया आरोप

Patiala Crime News पंजाब के पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर शव बाहर फेंक दिया गया। 23 नवंबर की रात 9 बजे के बाद युवक जख्मी हालत में मिला था जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पटियाला। थाना भादसों इलाके में नशेड़ी दोस्तों ने अपने ही दोस्त को कत्ल कर उसका शव घर के बाहर फेंक दिया। 23 नवंबर की रात 9 बजे के बाद युवक जख्मी हालत में मिला था, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मरने वाले युवक की पहचान मंगू सिंह उम्र 24 साल निवासी गांव चासवाल के रूप में हुई है।

परिवार को सौंपा शव

भादसों थाना पुलिस ने बीती रात यह मामला जसवीर कौर निवासी गांव चासवाल के बयानों पर मंगू के दोस्त नवदीप सिंह व लखविंदर सिंह निवासी गांव चासवाल पर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों ही युवकों को राउंडअप कर लिया है। थाना भादसों के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरपाल चौहान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंपने के बाद आरोपितों से पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपितों के साथ गया था मंगू सिंह

जसवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा मंगू सिंह कंबाइन मशीनरी पर काम करता था। वह कंबाइन पर काम के लिए बाहरी राज्य गया था। जहां से वह एक दिन पहले ही वापिस लौटा था। 23 नवंबर की शाम चार बजे को मंगू ने कहा वह नवदीप व लखविंदर सिंह के साथ किसी काम से जा रहा था। इसके बाद उससे फोन पर बात नहीं हो सकी। रात 9 बजे के करीब दोनों आरोपित बाइक पर मंगू सिंह के घर के बाहर आए और मंगू सिंह को इन लोगों ने बाइक पर बिठा रखा था।

शव को बाइक से नीचे फेंक हो गए फरार

इससे पहले कि घर के लोग बाहर निकल पाते, दोनों आरोपित मंगू को बाइक से नीचे फेंक फरार हो गए। परिवार ने देखा कि मंगू बेसुध था और उसके शरीर पर कई जगह पर मारपीट की वजह से चोटों के निशान बने हुए थे। मंगू सिंह को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। आरोपितों ने पहले उनके बेटे को नशे का आदी बनाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए थे, अब बेटे को इन नशेड़ी दोस्तों ने मार डाला।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of patialanews of patiala crimenews of punjab
Previous Article

कार्तिकेय शर्मा के निर्वाचन को अजय माकन ...

Next Article

Ambedkar Nagar News: तीन युवकों की दर्दनाक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    पंजाबहरियाणा

    SYL नहर विवाद पर, पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Singer
    पंजाब

    सिंगर नवजोत सिंह विर्क की हत्‍या की गुत्‍थी सुलझी

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Siddu
    पंजाब

    नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की लीडरशिप पर एक बार फिर बोला हमला

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Bhagwat
    पंजाब

    अगले पांच दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे आप के बाकी उम्मीदवार

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Aig
    पंजाब

    बर्खास्त AIG राजजीत की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश

    October 12, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिसमस के दिन बिलासपुर में बड़ा हादसा

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Mosque: लटक सकता है संजौली मस्जिद का फैसला, जमीन की नहीं हुई पैमाइश; पिछली सुनवाई में दिए थे निर्देश

  • Sainik
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

Timeline

  • September 26, 2026

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

  • September 26, 2026

    पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • September 26, 2026

    उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

  • September 26, 2026

    हिमाचल: सीमेंट महंगा, 10 रुपये प्रति बैग बढ़े दाम

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • news of fraud

    Punjab: सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार ठगे, एक रुपया भेजकर जीता भरोसा

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Amritpal

    पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, मालवा पर पार्टी का फोकस

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Hemkund

    उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.