Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हरियाणा
Home›हरियाणा›पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: ‘बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं मिला भारत रत्न’

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: ‘बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं मिला भारत रत्न’

By hinditvnews
April 14, 2025
108
0
Modi

पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: ‘बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं दिया भारत रत्न’, सैनी सरकार की तारीफ की

हिंदी टीवी न्यूज़, हरियाणा Published by:Megha jain Updated Mon, 14 Apr 2025

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर हिसार एयरपोर्ट से उड़ान सेवा की शुरुआत की। जिसके बाद हिसार-अयोध्या फ्लाइट एयरपोर्ट से रवाना हुई। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने यहां हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की निगरानी में बनने वाले इस भवन के निर्माण पर करीब 503 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें एक मॉडर्न यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा।

हिसार में एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के दौरन की पहली तस्वीर 

सपनों को पूरा करना ये हमारा मकसद- पीएम मोदी

मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि खाटे जवान, खाटे खिलाड़ी, और थारा भाईचारा जो है हरियाणा की पहचान। हिसार से मेरी इतनी यादें जुड़ी हुई हैं। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तो यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की हरियाणा में नींव को मजबूत किया है।

कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए, पूरे देश के लिए और खासकर दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उनके जीवन में ये दूसरी दिवाली है। आज संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका संदेश हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा स्तंभ बना है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहब को समर्पित है।

इनके जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना ये हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है। साथियों, इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। यानी अब श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्रीराम जी की भूमि से सीधी जुड़ गई है।

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा- पीएम

मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। कहा कि मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा।

पीएम ने बताया कि बीते दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।

जब तक बाबा साहब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया- पीएम

मोदी ने कहा कि देश के करीब 90 एरोड्रम उड़ान योजना से जुड़ चुके हैं। इनमें बहुत कम पैसों में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। इसलिए आज हर साल हवाई यात्रा करने वालों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हमारी एयरलाइन कंपनियों ने भी रिकॉर्ड संख्या में 2 हजार नए हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है। जितने नए जहाज आएंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरियां भी आएंगी।

ऐसी अनेक सेवाओं के लिए युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हिसार का यह एयरपोर्ट भी हरियाणा के युवाओं को नई ऊंचाई देगा। हमारी सरकार एक तरफ कनेक्टिविटी पर बल दे रही है, दूसरी तरफ गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित कर रही है। यही तो बाबा साहब आंबेडकर का सपना था। हमारे संविधान निर्माताओं की यही इच्छा थी।

लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस की पूरी सरकार उनको उखाड़ फेंकने में लगी थी। उनको सिस्टम से बाहर रखा गया। जब वह हमारे बीच नहीं रहे, तो कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहा। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।

कांग्रेस के जमाने में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए बैंक का दरवाजा तक नहीं खुलता था- पीएम

मोदी ने कहा कि शौचालय के अभाव में भी सबसे बुरी स्थिति पिछड़े समाज की थी, हमारी सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर वंचितों को उनका हक दिया। साथियों, कांग्रेस के जमाने में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए बैंक का दरवाजा तक नहीं खुलता था। बीमा, लोन, मदद – ये सारी बातें सपना थीं, लेकिन अब जन-धन खातों के सबसे बड़े लाभार्थी मेरे वंचित भाई-बहन हैं। हमारे एससी, एसटी, ओबीसी भाई-बहन जेब से रुपये कार्ड निकालकर दिखाते हैं, जो अभी तक अमीरों की जेबों में हुआ करते थे।

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ- पीएम

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ। डंके की चोट पर लागू हुआ। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग, उसका विरोध कर रहे हैं।

हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है- पीएम

पीएम ने कहा कि हमारे संविधान में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन कांग्रेस ने उनको आरक्षण पहुंचा कि नहीं पहुंचा, कांग्रेस ने उसकी कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसको भी पूरा नहीं किया। संविधान के प्रावधान को तुष्टिकरण का माध्यम बना दिया।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। जबकि संविधान में बाबा साहब ने साफ लिखा है कि संविधान में कतई धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान पंचर नहीं बनाते- पीएम

मोदी ने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इस जमीन से गरीबों का, बेसहारा महिलाओं-बच्चों का भला होना चाहिए था। आज ईमानदारी से इसका उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। इससे सिर्फ भू-माफिया को ही फायदा हुआ। ये माफिया इस कानून के जरिए गरीबों की जमीन लूट रहे थे।

सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी, तब जाकर सरकार ने यह बदलाव किया है। हमने बहुत बड़ा काम किया है, हमने इस वक्फ कानून में एक और प्रावधान किया है। नए कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में आदिवासी के घर को यह वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।

सैनी सरकार ने किया नौकरियों में भ्रष्टाचार का इलाज- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया था। इन्हें भारत रत्न तब मिला, जब केंद्र में भाजपा के समर्थन की सरकार आई। साथियों, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के पथ को हरियाणा की भाजपा सरकार भी निरंतर सशक्त कर रही है। सरकारी नौकरियों की भी हरियाणा में क्या हालत थी, आप सबको पता है। लोग कहते थे कि नौकरी लगनी है तो किसी नेता के साथ हो लो। नौकरी के लिए बापू की जमीन और मां के जेवर तक बिक जाया करते थे, लेकिन हमारी नायब सिंह सैनी की सरकार ने इसका इलाज कर दिया है।

बिना पर्ची, बिना खर्ची के आधार पर यहां की सरकार नौकरियां दे रही है। यहां के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली और हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। यह है भाजपा सरकार का सुशासन। अच्छी बात यह है कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों का रोडमैप बनाकर चल रही है।

हिसार एयरपोर्ट का वादा पूरा किया- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि हमने चुनाव में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया था, हमने पहले ही बजट में इस योजना को शुरू करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान कर दिया। हमने हरियाणा के लोगों से वायदा किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर हिसार में जल्द ही एयरपोर्ट की सौगात देंगे, ये वादा आपने पूरा कर दिया है।
Share :
Tagsharyana newshindi newsHisar News
Previous Article

उत्तराखंड: छात्रों को नौकरी दिलाने में मदद ...

Next Article

कांगड़ा: ऑनलाइन ठगी से महिला से 2.59 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra News
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा में दादा और दो पोतों की डूबने से मौत

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Report
    JaipurRajasthan

    राजस्थान मौसम: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: भूस्खलन प्रभावित 89 गांवों का विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्रामीण भवन नक्शा मामला फिर जाएगा कैबिनेट में

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Nadda
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला दौरे पर नड्डा: केंद्र के पैसों के दुरुपयोग और बड़े भ्रष्टाचार का आरोप

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • Liquar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना फूड लाइसेंस चल रहे शराब ठेकों के संचालकों पर दर्ज होंगे आपराधिक मामले

    January 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Harshverdhan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कांग्रेस ने 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई, हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी

  • Leopard
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आधी रात बाजार में घूम रहा खूंखार तेंदुआ

  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.