Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

eudctionदिल्लीराष्ट्रीय
Home›eudction›पेपर लीक से बचाव के लिए देश की परीक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत

पेपर लीक से बचाव के लिए देश की परीक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत

By hinditvnews
July 5, 2024
166
0
NEET , NEET Exam

पेपर लीक से बचाव के लिए देश की परीक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत

नीट यूजी पेपर लीक मामले पर संघ से जुड़े शिक्षा संस्थान ने माना कि वर्तमान परीक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (वीबीएबीएसएस)  के अध्यक्ष डी रामकृष्ण राव ने कहा कि पेपर लीक और कोचिंग से बचने के लिए देश की परीक्षा पद्धति में अमूल चूल परिवर्तन करना होगा। उसके साथ स्कूलों में पढ़ाई का तरीका भी बदलना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को भी आईआईटी जैसी फुलप्रूफ परीक्षा पद्धति पर काम करना होगा। इसके अलावा इंजीनियरिंग और नीट जैसी बड़ी परीक्षा में ओपन बुक एग्जाम जैसे प्रयोग करने चाहिए। इसमें छात्र के आईक्यू, इंटेलीजेंस, एटीट्यूट और एप्टीटूयड की परख हो सके।

दिल्ली में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने गुरुवार को अपना वार्षिक ब्यौरा पेश किया। देशभर में संस्थान के 12094 स्कूलों में 34 लाख से अधिक छात्र 20 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के तहत इन स्कूलों में किताबी शिक्षा के साथ छात्र के समग्र विकास पर जोर है। मेधावी छात्रों को विशेष कक्षाओं में मुफ्त में राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं में भी मार्गदर्शन मिल रहा है। यही कारण है कि वर्ष 2024 की मेरिट में 10वीं के 2755 और 12वीं के 3922 छात्रों ने जगह बनाई है। जबकि 2023 में 16 छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है।

आईआईटी परीक्षा पद्धति की तारीफ
राव ने आईआईटी परीक्षा पद्धति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी परीक्षा के पेपर लीक नहीं, बल्कि फुलप्रूफ हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को उनसे परीक्षा का पैटर्न सीखना होगा। उनकी परीक्षा में इन्हीं बिंदुओं पर फोकस किया जाता है। हमें पूरा यकीन है कि डॉ. राधाकृष्णन समिति अच्छे सुझाव और सिफारिशें देंगी।

छात्रों को विशेष कक्षाओं में करवाएं तैयारी
कार्यक्रम में उनसे पेपर लीक पर सरकार को सुझाव भेजने की जानकारी मांगी गई। इस पर संस्थान के अध्यक्ष ने कहा  नीट पेपर लीक मामले के बाद एनटीए रिफॉर्म के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को सुझाव भेजे हैं। पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन समिति ने सभी से सुझाव आमंत्रित किए हैं तो हमने भी दिए हैं। समाज और बच्चों के भविष्य के लिए समिति को सुधार भेजे गए हैं। हमारा मानना है कि स्कूली शिक्षा में पढ़ाई और पढ़ाने के तरीके में सबसे पहले बदलाव करना होगा। छात्र को गुणवत्ता के साथ समग्र शिक्षा देनी होगी। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि क्षेत्रों में भविष्य बनाने की चाह रखने वाले छात्रों को स्कूलों में ही मुफ्त में विशेष कक्षा लगाकर तैयारी करवानी होगी। विद्या भारती स्कूलों में हमने यह प्रयोग किए हैं और सफलता मिली है।

Share :
TagsNEETNEET ExamNEET Exam news
Previous Article

Delhi: वकीलों ने हितों के टकराव के ...

Next Article

हरियाणा से जुड़ रहा पेपर लीक का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • neet
    neetदिल्ली

    खतरे में नहीं डाल सकते लाखों छात्रों का करियर’, नीट-पीजी परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024 SC Hearing : ग्रेस मार्क्स और पेपर वितरण के मुद्दे पर भी उठे सवाल, SC ने मांगी ...

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • NEET
    eudctionदिल्ली

    NEET UG Counselling 2024: पेपर लीक विवाद के बीच टाली गई नीट-यूजी की काउंसलिंग, नई तारीख का एलान नहीं

    July 6, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    eudctionदिल्लीराष्ट्रीय

    NEET UG मामले पर अब SC में 18 जुलाई को होगी सुनवाई, परीक्षा फिर से होगी या नहीं? न्यायालय करेगा ...

    July 11, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    SC: नीट-यूजी 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़ा है मामला

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    eudctionदिल्ली

    NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट में नीट मामले पर सुनवाई, वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया-NEET का पेपर टेलीग्राम में लीक हुआ

    July 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका दिल्ली का पानी’

  • Download
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: कनाडा के नाम पर वीजा लगाने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी, तीन गिरफ्तार

  • Himachal
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार, ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंची

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.