बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

बहबल कलां गोलीकांड: आज सुखबीर बादल की एसआईटी के समक्ष पेशी, चंडीगढ़ में होंगे तलब
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़, Published by: Megha Jain Updated Fri, 11 Sep 2026
एसआईटी की जांच में तत्कालीन सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका से जुड़े सवाल अहम माने जा रहे हैं, इसलिए सुखबीर बादल की भूमिका जांच के निशाने पर है।
पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को दोबारा आज पूछताछ के लिए तलब किया है। एसआईटी ने इससे पहले 20 जुलाई को भी सुखबीर बादल से पूछताछ की थी। अब जांच टीम ने उन्हें फिर सवाल-जवाब के लिए बुलाया है।














