Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›भारत में ही नहीं यूरोप के कई देशों में भी सड़कों पर उतरे किसान, फ़्रांस से लेकर स्पेन तक के अन्नदाता की आखिर क्या है मांग?

भारत में ही नहीं यूरोप के कई देशों में भी सड़कों पर उतरे किसान, फ़्रांस से लेकर स्पेन तक के अन्नदाता की आखिर क्या है मांग?

By hinditvnews
February 29, 2024
355
0
Framer Protest

Farmer Protest in Europe भारत में जहां किसान एक बार फिर एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ भारत ही ऐसा देश नहीं है नहीं जहां किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूरोप के कई देशों के किसान भी ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। सभी देशों के किसानों के प्रदर्शन के पीछे अलग-अलग कारण है।Farmer Protest in Europe: जहां नई दिल्ली में सड़कों पर किसान धरना दे रखे हैं वहीं पूरे यूरोप में भी किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर हैं। स्पेन, फ़्रांस और इटली समेत कई यूरोपीय देश के किसान पूरे यूरोप में ट्रैक्टर लेकर सड़कों को जाम कर रहे हैं। यूरोप में किसान बढ़ती लागत, सस्ते आयात और घटती आय की शिकायत कर रहे हैं। स्पेन में जहां रिकॉर्ड तोड़ सूखे की हालात बनी हुई हैं वहीं इस बीच 1 फरवरी को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। हालांकि स्पेन के कृषि मंत्री ने किसान संघों से मुलाकात की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पिछले कई सप्ताह में यूरोप के अलग-अलग देशों में प्रदर्शन देखा गया। फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली और ग्रीस में प्रदर्शन देखा गया है।

आखिर क्या है इस प्रदर्शन के पीछे का कारण

यूक्रेन युद्ध: रूस के आक्रमण के बाद, यूक्रेन की कृषि उपज पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया जैसे पड़ोसी देशों के माध्यम से मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में पहुंच रही है। यूक्रेनी अनाज का कुछ हिस्सा इन देशों के स्थानीय बाजारों में पहुंचा, जिससे घरेलू उपज की कीमतें कम हो गईं।

जलवायु परिवर्तन: पानी की कमी से लेकर जंगल की आग और बाढ़ तक, यूरोप में किसान हाल के वर्षों में चरम मौसम की स्थिति से प्रभावित हुए हैं। इन परेशानियों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्पेन, इटली और पुर्तगाल जैसे दक्षिणी यूरोपीय देशों में लगातार सूखे ने कृषि को प्रभावित किया है जबकि फ्रांस और जर्मनी में बाढ़ की वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हरित नीतियां: यूरोपीय संघ ने जुलाई 2023 में ग्रीन डील के हिस्से के रूप में अपनी कृषि नीति में सुधार किया। ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए सख्त नियम लाए गए, जिसने किसानों को अधिक टिकाऊ, लेकिन महंगी किसानी तरीकों से फसल की उत्पत्ति की ओर प्रेरित किया है। विरोध के जवाब में, यूरोपीय आयोग ने कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया और 2040 तक कार्बन उत्सर्जन को 90% तक कम करने के आह्वान में कृषि क्षेत्र में ढील दी।

कहां-कहां हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

फ़्रांस: फ़्रांस में जनवरी के मध्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे क्योंकि किसानों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की कृषि नीतियों को मानने से इनकार कर दिया था। फ्रांसीसी किसान बेहतर वेतन, कम नौकरशाही और विदेशी प्रतिस्पर्धा के खिलाफ उपाय की मांग सरकार से कर रहे हैं। फ्रांसीसी सरकार द्वारा कृषि डीजल पर सब्सिडी को धीरे-धीरे कम करने की योजना जनवरी के अंत में छोड़ने के बावजूद विरोध अभी भी जारी है।

बेल्जियम: बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में किसान सड़कों पर उतरे और शहर की कई सड़कों को जाम कर दिया। ब्रुसेल्स यूरोपीय संघ की राजधानी है और सदस्य देशों के किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर बेल्जियम शहर में एकत्र होने के साथ कई विरोध प्रदर्शनों का गवाह रहा है। बेल्जियम के किसान भी नए जलवायु नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्पेन: स्पेन में रिकॉर्ड तोड़ सूखे के बीच 1 फरवरी से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि स्पेन के कृषि मंत्री ने किसान संघों से मुलाकात की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। सरकार ने 140,000 किसानों के लिए 290 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है। यूक्रेन से सस्ते आयात के अलावा किसान मोरक्को से टमाटर के आयात से भी नाखुश हैं। एक महत्वपूर्ण मुद्दा यह भी है कि सरकार ने पिछले साल दक्षिणपूर्वी स्पेन में सिंचाई के लिए टैगस से पानी में कटौती कर दी थी, जिससे इस क्षेत्र में कृषि खत्म हो सकती थी। कृषि समूहों ने कहा कि इससे 12,200 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को छोड़ दिया जाएगा और 15,000 नौकरियों का नुकसान होगा।

Share :
Tagshindi newsnational news
Previous Article

Himachal: सीएम सुक्खू ने विधायकों, मंत्रियों को ...

Next Article

3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: औद्योगिक नीति खत्म, 30 हजार उद्योगों की सब्सिडी पर संकट

    October 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई पर बर्फबारी, लाहौल-पांगी में स्कूल बंद, सैकड़ों सड़कें ठप

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Chinab
    Jammu & Kasmir

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Rohit
    cricketखेल

    IND vs AUS: टेस्ट से संन्यास की अटकलों को रोहित ने किया खारिज

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Walkout
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • 15 05 2024 Gangotri Yamunotri Dham Jam 23718189
    उत्तराखण्ड

    Char Dham Yatra: अधिकारियों की नाकामी बनी तीर्थयात्रियों की परेशानी, विभागों ने समय पर नहीं की कोई व्यवस्था

    May 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना मान्यता स्कूल चलाने पर एक लाख जुर्माना

  • Vote
    ऊनाकांगड़ाकुल्लूबिलासपुरशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव LIVE: मतदान जारी, करसोग में BDC चुनाव स्थगित

  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Car Accident: हिमाचल प्रदेश के शिमला में खाई में गिरी कार

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.