Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

  • उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

  • हिमाचल: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार

  • हिमाचल: जेल वार्डरों के काम के बोझ पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

  • हिमाचल: कृषि विश्वविद्यालय ने खोजी दीमक की नई नुकसानदायक प्रजाति

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

By hinditvnews
April 11, 2026
131
0
Mathura

मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या; बचाव कार्य जारी

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  मथुरा। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Apr 2026

Boat Accident in Mathura: वृंदावन में यमुना नदी में मोटरबोट पलटने से हुआ हादसे के बाद बचाव कार्य में जुटी टीम को एक और श्रद्धालु की लाश मिली है। इसके साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 11 हो गई है। एनडीआरएफ और अन्य टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

वृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

यह हादसा तब हुआ जब लुधियाना, हिसार, मुक्तसर और जगरांव से आए श्रद्धालुओं का एक दल यमुना नदी की सैर कर रहा था। दोपहर के समय, केसीघाट और बंशीवट के बीच स्थित पांटून पुल के पास अचानक मोटरबोट लहराने लगी और पुल से जा टकराई। टक्कर के बाद नाव पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु यमुना के गहरे पानी में डूबने लगे। चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पीएसी के गोताखोर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सेना की टुकड़ी को भी बचाव अभियान में शामिल किया गया। अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें घायल अवस्था में वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल और मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। शाम तक शेष लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी थी, जिसमें यमुना नदी के विभिन्न हिस्सों में एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। देवराहा बाबा आश्रम के समीप एक और शव मिलने की सूचना है, जिससे मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा पांटून पुल को लापरवाही से हटाए जाने के दौरान हुआ, जिसकी चपेट में मोटरबोट आ गई। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। यह श्रद्धालु सुबह दो बसों में वृंदावन पहुंचे थे, जिनमें सबसे अधिक संख्या लुधियाना के यात्रियों की थी। कुल 130 श्रद्धालुओं के दो दल आए थे, जिनमें से 37 लोग इस मोटरबोट पर सवार थे।
Share :
Tagshindi newsMathura Boat Accident Death Toll: Dead Body Found Near Deoraha Baba Ashram News in HindiMathura Newsuttar pradesh
Previous Article

हरियाणा STF: गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से ...

Next Article

दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tibet
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: तिब्बत की आजादी के लिए बुलंद हुई आवाज, तिब्बतियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली रैली

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Paneer
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • shimla 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: हिमाचल में करवाचौथ पर चमकेगा पर्यटन कारोबार

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

    May 11, 2024
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    धार्मिकपंजाब

    चहुंओर राम ही राम: स्वागत के लिए पंजाब भी तैयार, 1500 से ज्यादा LED पर लाइव प्रसारण; 3,400 क्विंटल लड्डूओं ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अस्पतालों की खींचतान में फंसा परिवार, डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला

    June 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्य में भूस्खलन से 1292 सड़कें बंद, कुल्लू में छह लोग मलबे में दबे

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आवेदन के समय ही करना होगा आरक्षण का दावा, हाईकोर्ट का आदेश

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 1003 बस्तियों के लिए सड़क सर्वे मंजूर, 103 पर अड़चन

Timeline

  • August 25, 2026

    उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

  • August 25, 2026

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

  • August 25, 2026

    हिमाचल: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार

  • August 25, 2026

    हिमाचल: जेल वार्डरों के काम के बोझ पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

  • August 25, 2026

    हिमाचल: कृषि विश्वविद्यालय ने खोजी दीमक की नई नुकसानदायक प्रजाति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • pushkar singh dhami

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Dulhan

    हिमाचल: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.