Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा…

मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा…

By hinditvnews
May 20, 2024
243
0
Crime

मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा… अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश; इन सवालों ने उलझाया

Agar Murder Case: आगरा में ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन स्थित नगला पैमा में रविवार को मस्जिद में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव अर्द्ध नग्न हालत में मिला। इससे दुष्कर्म की आशंका है। दोपहर में एक नमाजी के आने पर घटना का पता चला। मृतका के सिर पर भारी पत्थर पड़ा था।

मस्जिद के कमरे में हत्या के बाद ताला लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, महिला पति से अलग होकर कई साल से ताजगंज इलाके में मायके में रह रही थी। एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। वारदात को किसने और कब अंजाम दिया, इसकी पड़ताल में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस को मस्जिद में आने वाले किसी व्यक्ति पर ही हत्या का शक है।

ताजमहल के पूर्वी गेट से दशहरा घाट जाने वाले रास्ते पर अति सुरक्षित जोन के पुलिस बैरियर से 100 मीटर की दूरी पर काफी पुरानी मस्जिद है। संजय कॉलोनी निवासी अली मोहम्मद इसकी देखरेख करते हैं। रविवार दोपहर 1:30 बजे अहमद बुखारी के रहने वाले आसिफ मस्जिद पहुंचे थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि मस्जिद का लोहे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उन्हें लगा कि कोई पहले आ गया है। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। गेट के बगल से झांककर देखा तो अंदर कमरे में पंखे चलते दिखे। वह दीवार फांदकर अंदर गए।

कमरे के गेट पर ताला लगा था। उन्होंने दरवाजे के बगल की खिड़की से देखा तो शव पड़ा था। उसके सिर पर पत्थर पड़ा था। कमरे में खून ही खून नजर आया। यह देखकर वो घबरा गए। शोर मचाते हुए बाहर आए। पास में ही विष्णु की परचून की दुकान है। उन्हें बताया। बैरियर पर जाकर पुलिस को जानकारी दी।

कई साल पहले हुई थी पति से अलग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में युवती का पर्स मिला। इसमें एक युवक का फोटो था। इसके अलावा कुछ रुपये भी थे। युवक बिल्लोचपुरा, ताजगंज का रहने वाला निकला। इस पर पुलिस उसके घर पहुंच गई। इससे मृतका की पहचान हो गई।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मृतका ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली है। वह पति से अलग होकर बेटी के साथ कई साल से मायके में रह रही थीं। बेटी 16 साल की है। महिला घटनास्थल के पास ही एक धर्मस्थल में सफाई का काम करती थी। सुबह घर से काम के लिए निकलती और शाम को लौटती थी।

परिजन से पूछताछ की गई है। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया था। घटना के खुलासे के लिए चार टीम को लगाया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। नमाज के लिए आने वालों से भी पूछताछ की गई है।

मस्जिद में रखकर जाते थे चाबी
मस्जिद के इमाम अली मोहम्मद ने बताया कि वह अमूमन मुख्य दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाकर जाते हैं। अंदर कमरे का ताला लगाने के बाद चाबी एक खिड़की पर रखकर जाते हैं, जिससे कोई आए तो अंदर चला जाए। पुलिस ने हत्या के बाद जांच की। चाबी खिड़की पर ही रखी मिली। मस्जिद के पास ही दूसरा धर्मस्थल भी बना हुआ है।

4 घंटे बाद पता चला
पुलिस का कहना है कि मृतका का शरीर अकड़ गया था। फर्श पर पड़ा खून भी सूख चुका था। 1:30 बजे आसिफ आए थे। महिला जिस धर्मस्थल पर काम करती थी उससे सुबह 9:30 बजे निकली थी। ऐसे में आशंका है कि हत्या शव मिलने से 4 घंटे पहले की गई होगी।

ये हैं सवाल
– महिला की हत्या किसने और क्यों की
– महिला मस्जिद के अंदर कैसे पहुंच गई
– हत्यारोपी को मस्जिद की कैसे थी जानकारी
– परिवार के लोगों ने किसी का नाम नहीं बताया, क्या महिला जानती थी
– आरोपी हत्या के बाद किस रास्ते से भागा।
– 100 मीटर की दूरी पर पुलिस का बैरियर भी है। कैमरे भी लगे हैं। पुलिसकर्मियों ने हत्यारोपी को देखा या नहीं
– सीसीटीवी फुटेज में आने वाला कौन है
– महिला ने ताबीज बनवाने के लिए युवक का फोटो लिया था। ताबीज किससे बनवाती थी
– मस्जिद के बगल मजार परिसर में कई पत्थर पड़े थे, आशंका है यहीं से पत्थर लाकर हत्या की गई।

सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया
मस्जिद में हत्या की घटना के बाद कई संगठन के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर महिला की हत्या पर सवाल उठाए। इस पर पुलिस से जांच की मांग की है।

 

Share :
Tagsnews of Agranews of crime in agranews of murder in uttar pradeshnews of uttar pradesh
Previous Article

हिमाचल: काजा में कंगना रणौत को कांग्रेस ...

Next Article

Meerut: होटल में किशोरी से किया दुष्कर्म, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Elvish
    उत्तर प्रदेश

    Elvish Yadav: एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Azam Khan
    उत्तर प्रदेश

    आजम खान की करीबी के घर IT का छापा

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • supreme court
    उत्तर प्रदेश

    मधुमिता हत्याकांड: अमरमणि, उनकी पत्नी की रिहाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, UP सरकार को नोटिस जारी

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्‍या में उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    Ayodhya: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

    January 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल ने केंद्र सरकार से की शिक्षा क्षेत्र में इस ग्रांट को बढ़ाने की मांग

  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के लोगों को राहत: निजी भूमि पर सूखे-गले खैर कटान पर रोक नहीं

  • School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी स्कूलों में शिक्षक जींस और चटक रंग के कपड़े नहीं पहन सकेंगे

Timeline

  • July 31, 2026

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • July 31, 2026

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • July 31, 2026

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • July 31, 2026

    Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • July 31, 2026

    Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Books

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Court

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • August

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.