Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

हरियाणा
Home›हरियाणा›मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में हुए विलीन

मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में हुए विलीन

By hinditvnews
September 15, 2023
524
0
Ashish

शहादत को सलाम: पानीपत में मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में हुए विलीन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Anantnag Encounter दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए मेजर आशीष धौंचक को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है। अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनको आखिरी विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

Anantnag Encounter: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में बलिदान होने वाले पानीपत के लाल और वीर सपूत मेजर आशीष धौंचक पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम  संस्कार किया गया। उनके  बलिदान होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। आज हर किसी की आंखे गमगीन हैं। उनको आखिरी विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मेजर आशीष धौंचक ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। बीती रात उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ लाया गया था फिर वहां से पानीपत भेजा गया। वीर सपूत की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग आए औप उनको देखते ही अपने आंसू नहीं रोक पाए।

भारत माता की जय’ के लगाए नारे

मेजर आशीष धौंचक का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव बिंझौल पहुंचाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैदल अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। 
उनके पार्थिव शरीर को ले जाते समय पानीपत में स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग

उनके अंतिम दर्शन को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, गांव में जलोगह जगह पर बच्चों से लेकर महिलाएं भी उनके अंतिम दर्शन को लेकर खड़ी हैं। जो पुष्प वर्षा करेंगी। गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें अपने मेजर आशीष पर गर्व है। जिसने देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया। उनका आशीष अमर रहेगा। दूसरी ओर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी उनके गांव में पहुंचे हैं।

आंतकियों से लौहा लेते हुए बलिदान

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते समय जिले के गांव बिंझौल निवासी मेजर आशीष धौंचक भी बलिदानी हो गए थे। उनको बचपन से ही फौज की वर्दी से प्रेम था। शहर के एनएफएल टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय में देशभक्ति पर नाटक का मंचन करते समय फौजी का रोल निभाते थे। वो दो मई को साले की शादी में आए थे। इस दौरान 10 दिन घर रहे थे। इसके बाद वे पत्नी ज्योति व तीन वर्षीय बेटी वामिका को सेक्टर सात के मकान पर छोड़ गए थे।

23 अक्टूबर को 36वें जन्मदिन पर आना था घर

मेजर आशीष धौचक के टीडीआइ सिटी में मकान का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 23 अक्टूबर को आशीष को अपने 36वें जन्मदिन पर घर आना था। उसी दिन मकान का गृहप्रवेश होना था। जन्म दिन भी मनाया जाना था। इसी की तैयारी में परिवार जुटा था। लेकिन उस समय परिवार की सारी खुशियां गम में बदल गई, जबकि आशीष के आने की बजाय उसके बलिदान की खबर आई।

बच्चों के साथ महिलाएं भी अंतिम दर्शन को उमड़ी

मेजर आशीष के अंतिम दर्शनों को लेकर हर कोई लालायित है। शहर से लेकर गांव तक में जगह जगह पर बच्चों से लेकर महिलाएं उनके अंतिम दर्शन को लेकर जगह जगह पर खड़ी है। उनके हाथों में पुष्प है। जो उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा करेंगी। महिलाएं के चेहरे पर बेटे के जाने का गम भी है, लेकिन सीने में बेटे के बलिदानी होने का गर्व भी है। ग्रामीण महिला राजो देवी ने कहा कि भगवान ऐसा बेटा सभी को दे। ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। दूसरी ओर राजनीतिक लोग नवीन जयहिंद, संदीप शर्मा खलीला सहित अन्य लोग भी पहुंचे हैं।

पार्थिव शरीर पहुंचा तो हर आंख से निकल आए आंसू

मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को शुक्रवार सुबह ही उनके टीडीआई स्थित निवास पर लाया गया। ऐसे में सुबह से ही उनके निवास स्थान पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर टीडीआई स्थित निवास पर पहुंचा तो हर किसी की आंखों से आंसू निकल आए। बहनें-भाई के पार्थिव शरीर को देख फूटकर रो पड़ी।

 

Share :
Tagsharyana newsnews of ashish dhonchhaaknews of haaryananews of panipat
Previous Article

कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा ...

Next Article

अनंतनाग मुठभेड़:एक और घायल जवान की मौत

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    Panipat: भतीजे ने मारी अध्यापक चाचा को मारी गोली, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना, जेपी नड्डा से मिलेंगे, अनिल विज लौटेंगे

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Saini
    हरियाणा

    Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Fogat1
    हरियाणा

    Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Ambala
    हरियाणा

    हरियाणा में सर्दी का सितम: अंबाला में दो बसों को रैन बसेरा बनाया

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Dead Body
    हरियाणा

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

    September 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

  • Vande
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vande Bharat Train Schedule Changed: वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

  • Crime
    Uncategorizedऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीआईडी इंस्पेक्टर बन शातिर ने फोन कर रखी रकम की डिमांड

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.