Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

  • Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

  • PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

  • Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe for 'Matru Setu' Women Mentorship Initiative

  • Bank of Maharashtra Launches FinSpark'26, a National-Level Cybersecurity Hackathon to Secure the Future of Banking

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मेरठ: 1 करोड़ के नगद लेनदेन पर हड़कंप, सराफा और बुक डिपो संचालक आयकर रडार पर

मेरठ: 1 करोड़ के नगद लेनदेन पर हड़कंप, सराफा और बुक डिपो संचालक आयकर रडार पर

By hinditvnews
February 21, 2026
153
0
Income

Meerut: एक करोड़ के नगद लेनदेन से हड़कंप, सराफा कारोबारी और बुक डिपो संचालक आयकर के रडार पर

हिंदी टीवी न्यूज, मेरठ। Published by: Megha Jain Updated Sat, 21 Feb 2026

मेरठ में एक करोड़ रुपये के नगद लेनदेन के मामले में सराफा कारोबारी और बुक डिपो संचालक आयकर विभाग के रडार पर हैं। पुलिस रिपोर्ट के बाद आयकर विभाग दोनों से पूछताछ और रिकॉर्ड जांच की तैयारी में है।

एक करोड़ रुपये का नगद लेनदेन करने के मामले में शहर के बड़े सराफा कारोबारी रघुनंदन ज्वेलर्स और भगवान बुक डिपो के संचालक आयकर के रडार पर आ गए हैं। आयकर विभाग इन दोनों कारोबारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगा। आयकर विभाग के अधिकारी इस मामले में पुलिस से भी जानकारी जुटाएंगे, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। आयकर अधिनियम के अनुसार दो लाख रुपये से अधिक का नगद लेनदेन प्रतिबंधित है। ऐसे में एक करोड़ रुपये के नगद आदान-प्रदान पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बड़े सराफा कारोबारियों में शुमार में आबूलेन स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स और सदर चौक बाजार में भगवान बुक डिपो के संचालकों ने एक करोड़ रुपये का नकद लेनदेन किया है। एक करोड़ रुपये नकद जिसने लिया और जिसने दिया, इससे जुड़े तत्थों की आयकर विभाग जानकारी जुटाने में लग गया है।

जानकारी मिली है कि आयकर अधिकारी सदर थाना पुलिस से भी इस मामले में पूछताछ करेंगे। आयकर विभाग मेरठ के कई अधिकारी शुक्रवार को आगरा में मिष्ठान कारोबारी के यहां छापामारी में व्यस्त रहे। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण अब सोमवार को ज्वेलर्स और बुक डिपो संचालक के लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा सकते हैं। आयकर विभाग के अफसरों के मुताबिक नोटिस जारी कर दोनों व्यापारियों से पूछताछ की जा जाएगी।

एक करोड़ रुपये की धनराशि बुक डिपो संचालक ने कहां से और कैसे जुटाई, इसका विवरण आयकर विभाग के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा सराफा कारोबारी ने जो धनराशि ली, उसका कहां और किस मद में प्रयोग किया गया, इसकी जानकारी देनी होगी।

पुलिस की जांच में डायरी एंट्री की बात सामने आई है। बुक डिपो संचालक ने सराफा कारोबारी के पास पैसा जमा करने की बात कही है। ऐसे में आयकर विभाग यह भी जानकारी जुटाएगा कि किस तरह की डायरी एंट्री की जा रही थी।

दो लाख रुपये से अधिक नगद धनराशि के लेनदेन पर 100 प्रतिशत जुर्माना
सीए अनुपम शर्मा बताते हैं कि आयकर अधिनियम की धारा- 269 एसटी के तहत किसी भी व्यक्ति से एक दिन में एक ही लेनदेन में या एक ही इवेंट (आयोजन) से संबंधित लेनदेन के लिए दो लाख रुपये या उससे अधिक की नकद राशि प्राप्त करना प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 271 डीए के तहत ली गई राशि के बराबर 100 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है। यह नियम धनराशि प्राप्त करने वाले पर लगता है।

Share :
Tagshindi newsmeerut newsMeerut: rs1 Crore Cash Transaction in Meerut: Jeweller and Book Depot Owner Under Income Tax Scanneruttar pradesh
Previous Article

UP: किसानों को योगी आदित्यनाथ का तोहफा, ...

Next Article

Delhi: आईईडी हमले की साजिश, लाल किला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में 960 नए बेड, मरीजों को मिलेगी राहत

    July 6, 2026
    By hinditvnews
  • Trasfar
    Uncategorized

    Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरों के किए तबादले

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: घर में प्रदूषण से महिलाओं में समय से पहले शारीरिक बदलाव, 40 में मेनोपोज़

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

    May 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के पहले हफ्ते में

  • मॉप अप और स्ट्रे neet
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मॉप अप और स्ट्रे राउंड से भरी जाएंगी सीटें

  • Oil
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में तेल और दालों का संकट,

Timeline

  • July 11, 2026

    हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

  • July 10, 2026

    Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

  • July 10, 2026

    PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

  • July 10, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Madhuri Sahasrabudhe for 'Matru Setu' Women Mentorship Initiative

  • July 10, 2026

    Bank of Maharashtra Launches FinSpark'26, a National-Level Cybersecurity Hackathon to Secure the Future of Banking

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Neka Sulaiman Takes Charge Of Hilite Group's Hospitality Division

    Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's Hospitality Division

    By hinditvnews
    July 10, 2026
  • Pnb Metlife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

    PNB MetLife Recognized Among India's Top 20 Best Companies To Work For 2026

    By hinditvnews
    July 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.