Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

खेलदिल्ली
Home›खेल›रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के सबसे बुरे समय का किया खुलासा

रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के सबसे बुरे समय का किया खुलासा

By hinditvnews
March 18, 2024
176
0
Ravi

‘मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था…’, रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के सबसे बुरे समय का किया खुलासा

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना वो सबसे बुरा समय याद किया जब उन्‍होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। रविचंद्रन अश्विन ने सोच लिया था कि क्रिकेट छोड़कर अपनी एमबीए की डिग्री पूरी करेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया जब वो कमरे में फूट-फूटकर रोए थे।

HIGHLIGHTS

  1. रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि 2017 में क्रिकेट छोड़ने का मन बनाया था
  2. अश्विन ने कहा कि वो उन्‍होंने क्रिकेट छोड़कर एमबीए की डिग्री करने का मन बनाया था
  3. अश्विन ने पिता के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया, जब वो खूब रोए थे

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने उस सबसे बुरे समय को याद‍ किया जब उन्‍होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। अश्विन ने बताया कि वो 2017 में क्रिकेट छोड़कर एमबीए डिग्री करने का मन बना चुके थे।

37 साल के ऑफ स्पिनर 2017 तक तीनों फॉर्मेट्स में भारतीय टीम के प्रमुख सदस्‍य थे। मगर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ उनकी जमकर कुटाई हुई, जिसके बाद उनके करियर में बड़ा बदलाव आया। अश्विन ने फाइनल में 70 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अश्विन को वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद सीमित ओवर स्‍क्‍वाड से बाहर कर दिया गया था।

मैं खुद से करने लगा सवाल: अश्विन

अश्विन ने हाल ही में द इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में कहा था, ”मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था। मैं खुद से पूछ रहा था कि क्‍या करूं? मैंने कहा कि जो भी जिंदगी में करूंगा, उसमें उच्‍चतम सफलता हासिल करने की कोशिश करूंगा और उस पेशे में सर्वश्रेष्‍ठ में से एक बनना चाहूंगा। मैं संभवत: एमबीए मार्केटिंग में करता।”

उन्‍होंने आगे कहा, ”भले ही मेरे पास मेरा परिवार है और मैं उनके पास वापस लौट सकता था, लेकिन मैं ज्‍यादा चीजें नहीं कह सकता था। मैं कह सकता हूं कि क्रिकेट कई मायनों में कॉर्पोरेट अफेयर की तरह है, जिसमें कुछ सरकारी संस्‍थागत गतिविधियां और जोड़ होते हैं।” पता हो कि अश्विन को जब टीम से बाहर किया गया, उसके कुछ महीने पहले ही उन्‍हें 2016 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।

मैं लंबे समय तक रोया: अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि भारतीय सफेद गेंद स्‍क्‍वाड से बाहर होने के बाद उनकी अपने पिता से बातचीत हुई, जिसके बाद उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट छोड़ने का मन भी बना लिया था। भाग्‍य की बात रही कि अश्विन को 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम से बुलावा आया और उन्‍होंने टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला।

इस तरह सुधरी जिंदगी

रविचंद्रन अश्विन ने स्‍वीकार किया कि जब उन्‍होंने बाहर से सलाह ली तो जिंदगी में बदलाव आया और उनकी जिंदगी बेहतर हुई। हाल ही में अनुभवी क्रिकेटर ने अपने करियर के 100 टेस्‍ट पूरे किए और अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्‍ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

 

Share :
Tagsnews of cricketnews of cricketer ravichandran ashwinnews of ddelhinews of new delhinews of sports
Previous Article

SC: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ...

Next Article

SC: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • Aiims delhi
    दिल्ली

    Delhi AIIMS में सोमवार को खुली रहेगी OPD सेवा, राम मंदिर कार्यक्रम के लिए बंद रखने का अपना आदेश लिया ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Cc
    खेल

    Cricket: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए की टीम की घोषणा

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: कैसा रहा है किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धर्मशाला ग्राउंड

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Virat
    खेलदिल्ली

    Virat Kohli:के संन्‍यास लेने का समय क्‍या है?

    September 29, 2023
    By hinditvnews
  • Mahua
    दिल्ली

    टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द

    December 8, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए एक्ट से नियुक्तियां, भर्ती पर रोक

  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.