Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

  • हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

  • How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›राजनीति: मंत्री पद के दावेदारों ने दिए सियासी महाभारत छेड़ने के संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

राजनीति: मंत्री पद के दावेदारों ने दिए सियासी महाभारत छेड़ने के संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

By hinditvnews
August 9, 2023
628
0
7 7

राजेंद्र राणा की सोशल मीडिया पर पोस्ट से सियासी महाभारत शुरू हुआ। इसके बाद धर्मशाला से कांग्रेस विधायक भी सियासी रण में कूद पड़े।

 

हिमाचल प्रदेश में मंत्री पद की रेस में शामिल दावेदारों ने सियासी महाभारत छेड़ने के संकेत दिए हैं। सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजिंदर राणा और धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजेंद्र राणा की सोशल मीडिया पर पोस्ट से सियासी महाभारत शुरू हुआ। इसके बाद धर्मशाला से कांग्रेस विधायक भी सियासी रण में कूद पड़े।

राजिंदर राणा का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट
जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं…
जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं
महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इंकार कर दिया था।
एक जिद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी।

सुधीर शर्मा का पोस्ट
तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान।
भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण॥

इसका मतलब हुआ कि तुलसीदास जी कहते हैं, समय ही व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ और कमजोर बनता है। अर्जुन का वक्त बदला तो उसी के सामने भीलों ने गोपियों को लूट लिया जिसके गांडीव की टंकार से बड़े-बड़े योद्धा घबरा जाते थे।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राजिंदर राणा ने भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रो. प्रेम कुमार धूमल को चुनाव में हराया था। साल 2022 में कांग्रेस जब सत्ता में आई, तो उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा हुई। लेकिन अब तक मंत्री पद के लिए उनका नाम फाइनल नहीं हो पा रहा है। इस बीच राजिंदर राणा की फेसबुक पर यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है।

जिला हमीरपुर की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजिंदर राणा हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्हें प्रतिभा सिंह कैंप का माना जाता है। ऐसे में मंत्रिमंडल में उनका नाम शामिल होने पर लगातार संशय बना हुआ है। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोनों ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हैं। राणा की सीट भी हमीरपुर में ही आती है।

ऐसे में क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए भी मंत्री पद से उनकी दूरी बढ़ रही है, लेकिन सवाल यह है कि भारतीय जनता पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन करने वाले राजिंदर राणा को पार्टी आखिर साइड लाइन क्यों कर रही है और राजिंदर राणा का महाभारत का उदाहरण देकर यह पोस्ट लिखना आखिर किस ओर इशारा करता है।

 

राणा की पोस्ट से कांग्रेस की अंतर्कलह उजागर : धर्माणी

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि कांग्रेस की अंतर्कलह चरम पर है। जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस नेता अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं, उसे स्पष्ट है कि कांग्रेस एक विभाजित दल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। आज इसका एक और प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का समर्थन यह स्पष्ट करता है कि राणा कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज करने जा रहे हैं।

धर्माणी ने प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने आए दिन नई परेशानी खड़ी हो जाती है। इससे प्रदेश का विकास रुक गया है। राणा ने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी महाभारत की चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने लिखा- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं।

महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक ज़िद ने महाभारत रच दिया। राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। सुधीर ने लिखा- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण। यानी कि तुलसीदास कहते हैं- समय ही व्यक्ति को सर्वश्रेष्ठ और कमजोर बनता है।

Share :
Tagshp newsnews himachalshimlasukhu caninatesukhu news
Previous Article

Chamba News: वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह ने कृषि ...

Next Article

Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- इस महीने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    PM मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे हिमाचल के ये तीन विद्यार्थी, छात्रों की टेंशन दूर करेंगे प्रधानमंत्री; देंगे ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मिनट में हो जाएगी अब पुराने व्यावसायिक वाहनों की जांच

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी शुरू

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Images (1)
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    जलजनित रोग: पीलिया और डायरिया को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सुक्खू ने सैंपल एकत्र कर जांच करने के दिए निर्देश

    August 10, 2023
    By hinditvnews
  • 26so13 1
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

    October 26, 2023
    By hinditvnews
  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आउटसोर्स कर्मियों पर नीति बनाने की तैयारी, सीएम सुक्खू ने मांगा प्रस्ताव

  • 2024
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    फ्लैश बैक: हिमाचल में 1971 के लोकसभा चुनाव में 33.38% महिलाओं ने किया था मतदान

  • Vibhag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुखाश्रय और सुख शिक्षा योजना में मंदिर ट्रस्ट की मदद

Timeline

  • June 18, 2026

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

  • June 18, 2026

    हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

  • June 17, 2026

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • June 17, 2026

    Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • June 17, 2026

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Scrub

    हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • himachal high court

    हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, ज्वाइनिंग भी रुकी

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • How Saya Gold Avenue Became One Of Ncr's Most Coveted Residential Addresses

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.