राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

कौन सक्रिय?: राहुल ने जांची सोशल मीडिया पर सक्रियता, केंद्रीय मुद्दों पर गंभीर नहीं दिखे पंजाब के वरिष्ठ नेता
हिंदी टीवी न्यूज,चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Aug 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सक्रियता जांची है। पंजाब के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मुद्दों पर गंभीर नहीं दिखे। पुणे में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर सिर्फ वड़िंग, सिंगला और राणा ने आगे बढ़ाया था।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले वे वरिष्ठ कांग्रेसी सोशल मीडिया मंचों पर कितने सक्रिय हैं, जिनके कंधों पर चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है, यह देखने के लिए राहुल गांधी ने विशेष आईटी टीम से एक रिपोर्ट तैयार करवाई है। राहुल ने यह भी जांचा कि ये नेता पार्टी हाईकमान के मुद्दों के प्रति कितने गंभीर हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हैं या नहीं।
सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदरसिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत 10 वरिष्ठ कांग्रेसी केंद्रीय नेतृत्व के मुद्दों को आगे बढ़ाने में असक्रिय रहे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस एक्सरसाइज के लिए राहुल गांधी के 22 अगस्त को पुणे में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को आधार बनाया गया था।
उन्होंने राहुल गांधी की स्पीच को भी शेयर किया। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कोर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डा. अमर सिंह, प्रचार समिति के सह अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी, घोषणा समिति के सह अध्यक्ष एवं सांसद गुरजीत सिंह ओजला, विधायक परगट सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के सह अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु व कुलजीत सिंह नागरा ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सोशल मीडिया के जरिये आगे बढ़ाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।















