Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी भाजपा

लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी भाजपा

By hinditvnews
March 14, 2024
160
0
Dhami11

लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी भाजपा

Lok Sabha elections 2024: दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने नागरिक संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की राजपत्रित अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा के तरकश में मुद्दों के कई तीर हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी कानून बन गया है। चुनावी मुद्दे का यह तीर उत्तराखंड में नहीं भाजपा दूसरे राज्यों में भी छोड़ेगी। चुनाव का एलान होने से पहले ही पार्टी इन मुद्दों को धार देने में जुट गई है।

दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने नागरिक संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की राजपत्रित अधिसूचना जारी कर दी है। इन दोनों कानूनों के साथ अन्य प्रमुख मुद्दों को लेकर भाजपा चुनाव में अपने पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश करेगी। इसके लिए पार्टी प्रचार की खास रणनीति बना ली है।

पार्टी ने सबसे पहले अपनी पहली और दूसरी पांत के नेताओं को मोदी और धामी सरकारों के सख्त और कड़े फैसलों की जानकारी दी ताकि वे इसे जनता के बीच सहजता के साथ प्रचारित कर सकें। मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और सरकार में दायित्वधारी लाभार्थी सम्मेलन से लेकर रैलियों, सभाओं और बैठकों में इन फैसलों की जानकारी दे रहे हैं।

पांचों सीट पर गूजेंगे धामी सरकार के ये पांच सख्त फैसले

1. सबके लिए समान कानून : भाजपा चुनाव में यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनेगी। सीएम धामी जहां भी जा रहे हैं, वहां यूसीसी का जिक्र जरूर कर रहे हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी कानून बनाने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित कर राष्ट्रपति से मंजूर कराया और अब इसकी राजपत्रित अधिसूचना जारी कर दी है।
2. दंगाइयों से निपटने का कानून : उपद्रवियों और दंगाइयों से सख्ती से निपटने के लिए धामी सरकार ने उत्तराखंड लोक व निजी संपत्ति क्षति पूर्ति अध्यादेश को मंजूरी दी। इस कानून के लागू होने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से न सिर्फ वसूली होगी और बल्कि आठ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। भाजपा इस फैसले को चुनावी हथियार बनाएगी।
3. महिलाओं को आरक्षण : राज्य की 39.72 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा के तरकश में कई तीर हैं। पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री तकरीबन सभी जिलों में प्रवास कर चुके हैं और प्रवास की थीम मातृ शक्ति केंद्रित रही है। इन कार्यक्रमों में संगठन और सरकार राज्य की महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में दिए गए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाए जाने का जिक्र करना नहीं भूलती है। इसके अलावा लखपति दीदी योजना और महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को भाजपा ने प्रचार का माध्यम बनाया है।
4. भर्तियों में नकल रोकने का कानून : युवा मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए भाजपा अलग-अलग मोर्चों पर काम कर रही है। नव मतदाताओं से सीधा संवाद इस रणनीति की अहम कड़ी है। सीएम हों या प्रदेश अध्यक्ष युवाओं के बीच जाते हैं तो देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून का जिक्र अनिवार्य रूप से करते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बनाए गए इस कानून में उम्र कैद तक प्रावधान है। इस कानून के जरिये भाजपा के नेता युवाओं के बीच यह दावा कर रहे हैं कि अब पारदर्शी परीक्षा के साथ योग्य उम्मीदवारों को भरपूर अवसर मिल रहे हैं।
5. आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण : उत्तराखंड राज्य बनाने में अहम योगदान दे रहे राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का फैसला भी चुनाव में मुद्दा बनेगा। भाजपा इस मुद्दे को भुनाएगी। हालांकि अभी राजभवन से इस विधेयक मंजूरी नहीं मिली है। लेकिन फैसले को लेकर भाजपा में प्रचार में जुट गई है।

मोदी और धामी सरकारों ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इन फैसलों को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच में जा रहे हैं। अपने दो साल पूरे करने जा रही हमारी सरकार ने अपने कड़े और सख्त फैसलों से अलग पहचान बनाई है। यूसीसी और दंगा विरोधी कानून इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।
– महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड

Share :
Tagsnews of cm dhaminews of dehradunnews of haridwarnews of modinews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Vande Bharat Train: स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत…ना ...

Next Article

Dehradun : चकराता में बड़ा हादसा, यात्रियों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    नेपाल से अवॉर्ड लेकर देहरादून पहुंचे ग्राम प्रधान का बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे दो एयरोब्रिज

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड के मूल निवासियों को नहीं होगी स्थाई निवास प्रमाण पत्र देने की बाध्यता

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Varunavrat
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Result
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Board Result 2024: इस तारीख को होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला हाईवे: 15 अगस्त के बाद चंबाघाट रेल ओबरब्रिज से दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल सफल

  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 1000 रूट शुरू होंगे, होटलों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन – अग्निहोत्री

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.