Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विमल नेगी केस: शिमला पहुंची CBI, जांच रिकॉर्ड लेगी कब्जे में

विमल नेगी केस: शिमला पहुंची CBI, जांच रिकॉर्ड लेगी कब्जे में

By hinditvnews
May 29, 2025
129
0
Vimal

Vimal Negi Case: दिल्ली से शिमला पहुंची सीबीआई की टीम, कब्जे में लेगी हजारों पन्नों का जांच रिकॉर्ड

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 29 May 2025

प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम शिमला पहुंच गई है।

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम शिमला पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से डीएसपी की अगुवाई में विशेष अपराध शाखा की टीम अल सुबह सोलन पहुंची और इसके बाद शिमला रवाना हुई। दिल्ली की टीम सीबीआई के शिमला कार्यालय से रिकॉर्ड एकत्र करने में सहयोग ले रही है। विमल नेगी मामले में शिमला कार्यालय के पास हजारों पन्नों का जांच रिकॉर्ड है।  इस मामले के जांच अधिकारी ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ सीबीआई से एक इंस्पेक्टर, एक स्टेनो व एक कांस्टेबल भी शिमला पहुंचे हैं। सीबीआई टीम के लिए एसपी शिमला ने सोलन एसपी कार्यालय से गाड़ी उपलब्ध करवाई।

26 मई को सीबीआई ने नई दिल्ली स्थित विशेष अपराध शाखा में केस दर्ज किया था। सीबीआई ने आत्महत्या के लिए उकसाने और सामूहिक इरादे से अपराध को अंजाम देने की धाराएं लगाते हुए एफआईआर दर्ज की । यह केस भारतीय न्याय संहिता का धाराओं 108 और 3(5) के तहत पंजीकृत किया गया। सीबीआई ने शिमला पुलिस की एफआईआर को केस का आधार बनाया । इस एफआईआर में पावर कॉरपोरेशन के तत्कालीन निदेशक रहे देसराज और तत्कालीन एमडी हरीकेश मीणा को भी नामजद किया है।

सरकार पीटरहॉफ और सर्किट हाउस सीबीआई को देने के मूड में नहीं
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जांच करने आ रही सीबीआई को हिमाचल सरकार पीटरहॉफ और सर्किट हाउस (विली पार्क) देने के मूड में नहीं है। बीते गुड़िया कांड के दौरान भी सीबीआई के अधिकारी कई महीने तक पीटरहॉफ में रहे। इस पर भी पर्यटन निगम ने सरकार को लाखों रुपये के बिल थमाया, मगर उसकी वसूली नहीं हो पाई। गुड़िया कांड में सीबीआई जांच अधिकारी स्टेट गेस्ट थे। अगर सीबीआई ने आवास और बेस कैंप बनाने के लिए सरकार से कमरों की डिमांड की तो उसे रेस्ट हाउस उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, हाईकोर्ट में सौंपी गई प्रशासनिक रिपोर्ट में पेखुबेला प्रोजेक्ट का भी जिक्र है। ऐसे में वित्तीय लेने देने से संबंधित आशंका के चलते प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले की जांच कर सकती है।  ऐसे में सीबीआई विमल नेगी के परिजनों सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा, पुलिस अधीक्षक संजय गांधी और एसआईटी के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। इसके अलावा ओंकार शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में दी गई रिपोर्ट में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान है, उनके भी बयान दर्ज होंगे।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsVimal Negi Case
Previous Article

हिमाचल: संप्रभुता खतरे में डालने के आरोप ...

Next Article

हाईकोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग पर स्वत: संज्ञान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saini
    हरियाणा

    Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Hp Sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार को 900 करोड़ रुपये के कर्ज की केंद्र से मंजूरी

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण, आरोपी की तलाश जारी

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राहत: नए शहरी निकायों में 3 साल संपत्ति कर से छूट

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Trasfar
    Uncategorized

    Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरों के किए तबादले

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    रवनीत बिट्टू का करीबी गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री बोले- दिल्ली हार का बदला ले रही आप

    February 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: वायरल की चपेट में आए सीएम सुखविंद्र सुक्खू

  • cricket-association
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग 25 से

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.