Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›विमल नेगी मौत मामला: CBI जांच की मांग, शिमला में बीजेपी का कैंडल मार्च

विमल नेगी मौत मामला: CBI जांच की मांग, शिमला में बीजेपी का कैंडल मार्च

By hinditvnews
April 3, 2025
138
0
Vimal

Himachal News: विमल नेगी मौत मामले में होगी CBI जांच? बीजेपी ने शिमला में निकाला कैंडल मार्च

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025

hppcl इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले को लेकर बीजेपी ने ठियोग में कैंडल मार्च निकाला। बीजेपी ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग रखी है। इससे पहले इस मामले में हो रही जांच में खुलासा किया गया है कि विमल नेगी ने 6 महीने से एक भी छुट्टी नहीं ली थी। वह अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। वह एक समर्पित और आज्ञाकारी कर्मचारी भी थे।

ठियोग। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले में भाजपा संगठनात्मक जिला महासू ने प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा के नेतृत्व में ठियोग में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा ने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। 

जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने बताया कि कैंडल मार्च में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, जिला के सभी मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, विमल ने 6 महीने से नहीं ली थी एक भी छुट्टी

अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियरिंग फेडरेशन के संरक्षक व ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सुनील ग्रोवर ने हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को शपथपत्र सौंपा।

 

इसमें ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक आइएएस अधिकारी हरिकेश मीणा और ऊर्जा निगम के निलंबित निदेशक देसराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शपथ पत्र में लिखा कि विमल नेगी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे और हमेशा समर्पित और आज्ञाकारी कर्मचारी रहे। उन्होंने लिखा है कि विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि पिछले छह माह से उन्हें एक दिन की भी छुट्टी नहीं दी गई थी।

सुनील ग्रोवर ने 450 मेगावाट शोंगटोंग कड़छम एचईपी (किन्नौर जिले में निर्माणाधीन) और हाल ही में ऊना जिला में चालू की गई 32 मेगावाट पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना की खामियों और अनियमितताओं को उठाया है। ग्रोवर ने जांच कमेटी को दिए शपथपत्र में “दैनिक जागरण” में प्रकाशित तरुण श्रीधर के आलेख का भी जिक्र किया है। ग्रोवर ने आरोप लगाया है कि लागत बढ़ाने के लिए डीपीआर में हेरफेर किया गया था।

 

आश्चर्य की बात यह कि बोलियां भी उसी सीमा में थीं। परियोजना के लिए निविदाएं मार्च, 2023 में आमंत्रित की गई थीं और खोलने की तिथि चार अप्रैल, 2023 थी। उस समय, सौर पीवी माड्यूल की लागत 28 रुपये/किलोवाट प्रति यूनिट थी। ठेका दिए जाने के समय यानी 15 मई, 2023 को, कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी और उसके बाद अगले 15 दिन में कीमतों में 50 प्रतिशत तक की कमी आई यानी लगभग 14 रुपये प्रति किलोवाट प्रति यूनिट, लेकिन एचपीपीसीएल ने इन तथ्यों पर विचार करते हुए दरों पर बातचीत नहीं की।

 

उच्चस्तरीय अधिकार समिति (एचएलपीसी) का गठन किया गया

एचपीपीसीएल ने 32 मेगावाट की यह सौर परियोजना 220 करोड़ रुपये की असाधारण रूप से अत्यधिक लागत पर प्रदान की, जिससे औसत दर 6.8 करोड़ प्रति मेगावाट हो गई, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.5 से 4 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट है। आरोप है कि एक उच्चस्तरीय अधिकार समिति (एचएलपीसी) का गठन किया गया तथा उसे समय विस्तार (ईओटी) की सिफारिश करने के लिए बाध्य किया गया, जबकि प्रारंभिक रिपोर्टों में यह कहा गया था कि फर्म की ओर से देरी हुई थी।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsThiog News
Previous Article

हिमाचल: भांग की खेती पर शोध के ...

Next Article

वक्फ संशोधन विधेयक: मुस्लिमों को हक मिलने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kumbh
    प्रयागराज

    UP: प्रयागराज दुनिया का सबसे बड़ा शहर, प्रदूषण नियंत्रण में नया रिकॉर्ड

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्वचलित केंद्रों पर होगी वाहनों की पासिंग, एमवीआई की भूमिका खत्म

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: 12 साल बाद थाने की फाइल संदूक में मिली

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    पंजाब

    Punjab: अफगान हैंडलर्स से जुड़े दो नशा तस्कर गिरफ्तार

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • ed
    दिल्लीशिमला

    हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Friend
    उत्तर प्रदेश

    UP: दो दोस्तों की मौत, एक साथ हुआ जन्म, साथ पढ़े-लिखे; हादसे में अलविदा

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी मौत मामला: दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ, तीन दिन रहस्य बना

  • Pro
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता लाभ पर डिमोट और रिकवरी

  • Himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों को राहत देने की तैयारी

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.