Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

  • उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में अलर्ट

  • हिमाचल: ठंड बढ़ी, केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में; साच पास-किलाड़ मार्ग बहाल

  • हिमाचल: किसानों को महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, सब्सिडी दर तय

  • हिमाचल: ₹3,000 करोड़ से बनेंगी 1,700 किमी सड़कें

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: कुल्लू दशहरा में हर देवता को सरकारी सम्मान नहीं, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

शिमला: कुल्लू दशहरा में हर देवता को सरकारी सम्मान नहीं, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

By hinditvnews
October 17, 2026
1
0
07 10 2019 kullu dussehra

शिमला: कुल्लू दशहरा में हर देवता को नहीं मिलेगा सरकारी सम्मान, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 17 Oct 2026

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को आधिकारिक निमंत्रण भेजने और उन्हें विशेष सुविधाएं (जैसे बैठने का स्थान, तंबू, तिरपाल और चटाई आदि) प्रदान करने से जुड़े महत्वपूर्ण मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को आधिकारिक निमंत्रण भेजने और उन्हें विशेष सुविधाएं (जैसे बैठने का स्थान, तंबू, तिरपाल और चटाई आदि) प्रदान करने से जुड़े महत्वपूर्ण मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है।

अदालत ने स्पष्ट किया है कि जिन देवताओं का कोई दर्ज ऐतिहासिक महत्व नहीं है और जो परंपरा का हिस्सा नहीं रहे हैं, उन्हें दशहरा समिति की ओर से आमंत्रित देवताओं के समान दर्जा या सरकारी सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए उपायुक्त कुल्लू के 10 जनवरी 2025 के आदेश को सही ठहराया है, जिसमें याचिकाकर्ता को मैदान में बैठने के लिए स्थान देने से मना कर दिया गया था।

अदालत ने माना कि कुल्लू दशहरा में किस देवता को आमंत्रित किया जाना चाहिए, इसकी सिफारिश का अधिकार कुल्लू जिला देवता कारदार संघ के पास निहित है। कारदार संघ ने 10 अक्तूबर 2011 को प्रस्ताव पारित कर सिफारिश की थी कि स्थान, रसद और वित्तीय बाधाओं के कारण नए बने व्यक्तिगत/घरेलू देवताओं को आमंत्रित न किया जाए। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से अदालत को बताया गया कि कुल्लू दशहरा में जगह और बजट सीमित है। यदि सभी नए या बिना निमंत्रण वाले देवताओं को आमंत्रित किया जाने लगा, तो व्यवस्था बनाए रखना संभव नहीं होगा।

अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए टिप्पणी की कि यदि याचिकाकर्ता चाहे तो अपनी ऐतिहासिक प्रामाणिकता या अधिकारों के संदर्भ में कानून के अनुसार अन्य उपलब्ध कानूनी मंचों पर राहत की गुहार लगा सकता है। याचिकाकर्ता देव बंशीरा महाराज सिधवां की ओर से अदालत में गुहार लगाई गई थी कि दशहरा उत्सव समिति को निर्देश दिया जाए कि वह याचिकाकर्ता देवता को हर साल कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए अग्रिम निमंत्रण भेजे। अन्य आमंत्रित देवी-देवताओं की तर्ज पर दशहरा मैदान में बैठने की व्यवस्था, तंबू जैसी सुविधाएं दी जाएं।

अदालत ने फैसले में स्पष्ट किया है कि राजस्व बंदोबस्त के दौरान तैयार किया जाने वाला वाजिब-उल-अर्ज एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो देवी-देवताओं के इतिहास, परंपरा और अनुष्ठानों को प्रमाणित करता है। कोठी मंगलोर (फाटी रागड़ी) के वाजिब-उल-अर्ज में याचिकाकर्ता देवता का कोई विवरण या उल्लेख नहीं है। अदालत ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार की रिपोर्ट और रिकॉर्ड के आधार पर पाया कि याचिकाकर्ता देवता वर्ष 1990 में मूल देव बंशीरा से अलग होकर समर्थकों के एक छोटे समूह द्वारा स्थापित किया गया एक घरेलू देवता है। मूल देव बंशीरा का रथ वर्ष 2007 से कुल्लू दशहरा में भाग ले रहा है, जबकि याचिकाकर्ता का रथ बाद में बनाया गया व्यक्तिगत देवता है। सीमित अनुयायियों वाले ऐसे घरेलू देवताओं को सरकार या जिला प्रशासन सीधे तौर पर आमंत्रित नहीं कर सकता।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsShimla: Not every deity will receive official honors at Kullu Dussehra; petition dismissed by High Court
Previous Article

L&T Finance Records Highest Ever Consolidated PAT ...

Next Article

शिमला: HRTC बस सफर का वीडियो बनाएं, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Transfar
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: विधायकों की नाराजगी पर 4 डीएसपी का ट्रांसफर, IPS अल्का मीणा का भी तबादला

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर अमित शाह देंगे पुलिस को राष्ट्रपति कलर, देहरादून आने की संभावना

    October 12, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    केजरीवाल का पंजाब सीएम बनने की बात अफवाह: भगवंत मान

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रात 11 बजे तक खुले आसमान के नीचे सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Ccs
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: CCSU कैंपस में मधुमक्खियों का हमला, रिटायर्ड जेई की मौत, 20 घायल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेलदिल्ली

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    May 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Vidhan Sabha: सदन में सीएम सुक्खू बोले- इस महीने वेतन पांच और पेंशन 10 तारीख को देंगे

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों में जुटी भाजपा, हिमाचल में चुनाव कमेटियां बनाएगी पार्टी; 10 से 15 दिनों में होगा गठन

  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भर्ती-सेवा शर्तें कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Timeline

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

  • October 17, 2026

    उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में अलर्ट

  • October 17, 2026

    हिमाचल: ठंड बढ़ी, केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में; साच पास-किलाड़ मार्ग बहाल

  • October 17, 2026

    हिमाचल: किसानों को महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, सब्सिडी दर तय

  • October 17, 2026

    हिमाचल: ₹3,000 करोड़ से बनेंगी 1,700 किमी सड़कें

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Uk Weathers

    उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में अलर्ट

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Snow

    हिमाचल: ठंड बढ़ी, केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में; साच पास-किलाड़ मार्ग बहाल

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.