शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

Shimla: नेपाल से रेफर होकर उपचार के लिए केएनएच पहुंची गर्भवती, सुरक्षित प्रसव
हिंदी टीवी न्यूज,शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Jun 2026
महिला को नेपाल से बाकायदा एंबुलेंस के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया है। इसके लिए 20 घंटे तक सफर भी महिला ने तय किया है।
पहली बार ऐसा हुआ है कि गर्भवती महिला ने नेपाल से उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल शिमला के लिए केस रेफर करवाया है। महिला को नेपाल से बाकायदा एंबुलेंस के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया है। इसके लिए 20 घंटे तक सफर भी महिला ने तय किया है। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर महिला का सफल प्रसव भी करवाया गया। नवजात और प्रसूता पूरी तरह से सुरक्षित है। अब एंबुलेंस के माध्यम से ही नेपाल लौटेंगे। हालांकि, कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सकों ने देखरेख में महिला को रखा है।















