Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: तीन गोलियां मारकर हत्या, जांच को SIT गठित।

शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: तीन गोलियां मारकर हत्या, जांच को SIT गठित।

By hinditvnews
June 15, 2026
97
0
Murder

शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: सिर में लगीं तीन गोलियां, हमलावरों का सुराग नहीं; जांच के लिए एसआईटी गठित

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 15 Jun 2026

शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके सिर में तीन गोलियां लगीं, जिनमें से दो आरपार हो गईं। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल पर नकाबपोश हमलावरों ने चार गोलियां चलाई थीं। तीन गोलियां उनके सिर पर लगीं। दो गोलियां सिर के आरपार हो गईं, जबकि एक गोली पोस्टमार्टम के दौरान सिर के भीतर से बरामद की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोल भी बरामद किए हैं। हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।

हालांकि, अभी हत्या के कारणों और उसके पीछे की वजह को लेेकर कोई भी स्थिति साफ नहीं है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। मनीषा मित्तल शनिवार शाम छह बजे के करीब बेटी को नूडल्स लाने के लिए स्कूल परिसर से बाहर निकलकर दुकान गईं थी।

इस दौरान उनकी बेटी घर पर ही मौजूद थी। वह हमेशा बेटी के कमरे को बाहर से ताला लगाकर सामान लाने बाहर जाती थीं। दुकान से  नूडल्स खरीदने के बाद जब मनीषा गेट नंबर-1 पर पहुंची तो अचानक दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक फायर किए। इससे मनीषा मौके पर गिर पड़ीं। जब मनीषा वापस नहीं आईं तो बेटी ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

घटना के समय गेट के दूसरी तरफ सुरक्षा कर्मी भी था, जो गेट खोलने के लिए आ रहा था। इसी दौरान मनीषा पर जानलेवा हमला हो गया। जिस तरह से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित तरीके से रेकी करके इस हमले को अंजाम दिया गया है।  इसमें हत्या से पहले मनीषा के घर से बाहर आने के समय और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। रविवार को भी पुलिस की टीम स्कूल परिसर में मौजूद रही।

इस दौरान पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मनीषा मूल रूप से रोहतक की रहने वाली थीं। अभी रेवाड़ी में रह रही थीं। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की अज्ञात हमलावरों ने बीते दिन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार शाम को दो नकाबपोश अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर मनीषा के सिर पर गोलियां दागीं। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद हमलावर मौके से  फरार हो गए।

हरियाणा पहुंची शिमला पुलिस, भाई से पूछताछ
सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस की टीम हरियाणा पहुंच गई है। पुलिस ने यहां मनीषा के भाई हेमांक मित्तल को पूछताछ के लिए तलब किया और उनसे मामले से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। मनीषा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो सामने आए थे, जिसमें उन्होंने अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद की बात बताई थी। वहीं पुलिस ने मनीषा के पति के भी बयान दर्ज किए हैं। हालांकि, अभी हत्या के कारणों और उसके पीछे की वजह को लेेकर कोई भी स्थिति साफ नहीं है। वहीं क्षेत्र के लोग भी शिमला जैसे शांत क्षेत्र में इस तरह की बड़ी वारदात सामने आने से डरे हुए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsshimla sanjuali school director manisha mittal murder sit formed police investigation
Previous Article

कांगड़ा पेंशन घोटाला: मृतकों के खातों से ...

Next Article

बाबा के दरबार में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sonam
    दिल्ली

    CJP प्रदर्शन: सोनम वांगचुक को मेदांता भेजने के निर्देश

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • Igi
    दिल्ली

    Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान महंगी, डायल ने टैरिफ चार्ज करने की योजना बनाई

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में खुलेंगे पांच निजी ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • baner khadd
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

    April 6, 2025
    By hinditvnews
  • Kc
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: केसी वेणुगोपाल बोले- उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    September 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस बागियों और निर्दलियों को मनाने में जुटे

  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राहत: नए शहरी निकायों में 3 साल संपत्ति कर से छूट

  • 22 02 2024
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से सीधे जमा नहीं होंगे बिजली बिल

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.