Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

Himachal Election 2024शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Himachal Election 2024›शिमला संसदीय सीट: सोलन और सिरमौर के नेताओं का ही रहा दबदबा

शिमला संसदीय सीट: सोलन और सिरमौर के नेताओं का ही रहा दबदबा

By hinditvnews
May 1, 2024
322
0
Shimla

शिमला संसदीय सीट: सोलन और सिरमौर के नेताओं का ही रहा दबदबा, जीत और हार में इस जिले की अहम भूमिका

प्रदेश के एकमात्र आरक्षित संसदीय क्षेत्र का नाम तो बेशक शिमला है लेकिन इस सीट पर दबदबा सोलन और सिरमौर जिला के नेताओं का ही रहा है।

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र आरक्षित संसदीय क्षेत्र का नाम तो बेशक शिमला है लेकिन इस सीट पर दबदबा सोलन और सिरमौर जिला के नेताओं का ही रहा है। वर्ष 1952 से 2019 तक सिर्फ एक बार जिला शिमला को सांसद का पद मिला है। 38 वर्ष तक सोलन और 30 वर्ष तक सिरमौर के नेताओं ने शिमला संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने शिमला जिला की जगह सोलन-सिरमौर के नेताओं को ही प्रत्याशी बनाने में अधिमान दिया है। इस बार भी भाजपा और कांग्रेस ने सात विधानसभा क्षेत्रों वाले शिमला जिले से अपने प्रत्याशी नहीं दिए हैं। भाजपा ने सिरमौर तो कांग्रेस ने सोलन से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

जीत और हार में शिमला जिले की अहम भूमिका
शिमला संसदीय सीट से चाहे दोनों बड़े राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं दिए हैं, लेकिन प्रत्याशियों की जीत और हार में शिमला जिला की भूमिका अहम रहती है। प्रत्याशियों को जीत की दहलीज लांघने के लिए शिमला से मिलने वाले मतों का बड़ा आसरा होता है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं जबकि सोलन और सिरमौर में पांच-पांच विधानसभा हैं।

लगातार छह बार सांसद रहे हैं सुल्तानपुरी
शिमला संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व सोलन जिले के कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने किया है। सुल्तानपुरी 1980 से 1998 तक लगातार छह बार सांसद रहे। सिरमौर के प्रताप सिंह दो बार सांसद रहे। इनका कार्यकाल 10 वर्ष का रहा। वहीं, सोलन जिले से ही कर्नल धनीराम शांडिल दो बार सांसद रहे और इनका कार्यकाल 10 वर्ष का रहा। सोलन जिला के वीरेंद्र कश्यप दो बार सांसद रहे, इनका कार्यकाल भी दस वर्ष रहा।

इस बार भी सोलन और सिरमौर से हैं दोनों प्रत्याशी 
भाजपा ने सिरमौर से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। सोलन जिले से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी पर दांव खेला है। ऐसे में अपने-अपने गृह जिला के मतों के अलावा शिमला जिले की सात सीटों में बढ़त लेने वाले पार्टी प्रत्याशी के लिए ही दिल्ली पहुंचने की राह आसान होगी।

वर्ष 1977 में शिमला के बालक राम कश्यप चुने गए थे सांसद 
1977 के चुनाव में शिमला निवासी बालक राम कश्यप जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। शिमला से एक मात्र सांसद बालक राम का कार्यकाल भी ढाई वर्ष रहा।1980 के बाद से सभी चुनावों में सोलन और सिरमौर जिले से ही भाजपा और कांग्रेस के सांसद बनते आए हैं।

सिरमौर के पांच, सोलन जिले के चार नेता पहुंचे हैं संसद 
सिरमौर के पांच और सोलन से चार नेता अभी तक संसद तक पहुंच चुके हैं। सोलन से संबंध रखने वाले डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल (सेवानिवृत्त) ने 1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर सिरमौर जिले से कांग्रेस उम्मीदवार गंगू राम मुसाफिर को हराकर शिमला संसदीय सीट जीती थी। शांडिल ने कांग्रेस का एकाधिकार तोड़ते हुए जीत दर्ज की थी। बाद में शांडिल कांग्रेस में शामिल हो गए। 2004 में पार्टी के टिकट पर दूसरी बार सीट जीती। शांडिल 2009 के चुनाव में सोलन निवासी भाजपा के वीरेंद्र कश्यप से सीट हार गए थे। सिरमौर के वीरेंद्र कश्यप ने 2014 में भी शिमला से लोकसभा चुनाव जीता था। इस दौरान कांग्रेस ने जिला शिमला के रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी प्रत्याशी बनाया था। 2019 में भाजपा ने सिरमौर के सुरेश कश्यप को शिमला से मैदान में उतारा था। सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के धनीराम शांडिल को हराकर सीट जीती।
Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of lok sabha chunav in himachalnews of lok sabha election 2024 himachaqlnews of shimlanews of solan
Previous Article

हिमाचल: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले ...

Next Article

Extra Marital Affair: 4 राज्य लांघकर दामाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिसमस के दिन बिलासपुर में बड़ा हादसा

    December 25, 2023
    By hinditvnews
  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Chunav
    किन्नौरधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर रहे चुनाव में उतरे नए चेहरे

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    दलाईलामा पूरी तरह स्वस्थ, धर्मशाला लौटे

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Cripto
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Crypto: ठगी के शिकार युवक ने किया खुलासा

    October 8, 2023
    By hinditvnews
  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के बागियों को टिकट, अपनों को मनाना चुनौती

    March 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • news of fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लालच में लुटाए करोड़ों, दो माह में चार गुना मुनाफे का झांसा

  • Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

  • sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Kangra News: देहरा बनेगा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला, कांगड़ा से फाइल पुलिस निदेशालय भेजी

Timeline

  • July 17, 2026

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • July 17, 2026

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • July 17, 2026

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • July 17, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • July 17, 2026

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Modi

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Pm Modi

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.