Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

Uncategorized
Home›Uncategorized›साल की पहली बर्फबारी की शानदार PHOTOS: हिमाचल के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक, शिमला-रामपुर हाईवे बंद; 12 बस फंसीं

साल की पहली बर्फबारी की शानदार PHOTOS: हिमाचल के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक, शिमला-रामपुर हाईवे बंद; 12 बस फंसीं

By hinditvnews
January 31, 2024
318
0
shimla snowfoll

हिमाचल प्रदेश में बुधावर यानि आज और कल के लिए बारिश और बर्फबारी के ऑरेंज अलर्ट के बीच बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। शिमला के पास चराबड़ा में बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला के नरकंडा, लाहौल के केलांग में बर्फबारी हो रही है।

नए साल की पहली बर्फबारी के बाद शिमला-रामपुर हाईवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। खड़ा पत्थर में तीन इंच बर्फबारी हो चुकी है। फागू के पास करीब 12 HRTC और प्राइवेट बसें फंस गई हैं।

जनजातिय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। बर्फबारी और बारिश ने किसानों-बागवानों को संजीवनी देने का काम किया है।इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, अटल टनल के आसपास, मनाली, केलांग, डलहौजी और पांगी-भरमौर में बर्फबारी हुई। कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर फाहे गिरे। मनाली और डलहौजी में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है।टनल के दोनों छोर भी बर्फ से लद गए हैं। कांगड़ा आैर मनाली में हल्की बारिश भी हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार-वीरवार को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।मंगलवार रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। 2 फरवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 3 और 4 फरवरी को दोबारा बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को बर्फबारी की बहुत अधिक संभावना है। अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इन दो दिनों के दौरान राजधानी शिमला में भी बर्फबारी की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। इससे आगामी चार-पांच दिनों के दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होगी।
30 जनवरी तक इस वर्ष सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। उन्होंने मौसम में आने वाले बदलाव को देखते हुए सरकार को सतर्क रहने की अपील की है। उधर, मंगलवार को रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा व शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।कांगड़ा में देर शाम हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। वहीं, करीब दो माह बाद जिला चंबा में बारिश और बर्फबारी हुई। दोपहर बाद ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, निचले क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा।दोपहर बाद भरमौर, डलहौजी, डैणकुंड, पोहलानी और जोत, किलाड़ सहित साच पास में बर्फबारी शुरू हो गई। अपराह्न 3:45 बजे के बाद रोहतांग दर्रा व अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में फाहे गिरने का दौर शुरू हुआ।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Himachal News: हिमाचल में ऊना और हमीरपुर ...

Next Article

बच्चे को क्या पता है…’, तेजस्वी का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 12वीं का रिजल्ट फिर से जारी होगा, जानें वजह

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: मुस्कान को गर्भवती महिलाओं की बैरक में शिफ्ट किया, जेलर का बयान

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ट्रक में मिला चालक का शव, मौत बनी रहस्य

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Ambala
    हरियाणा

    कांग्रेस पार्षदों में नाराजगी, अंबाला नगर निगम की बैठक में 181 करोड़ रुपये का बजट पास”

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Rajaji
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: राजाजी में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, कॉर्बेट से आएंगे 5 और टाइगर

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे के झूठे मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस

    January 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Crypto Currency Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: 2,500 करोड़ के घोटाले में 25 सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जल्द

  • himachal
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘स्टार्टअप की गारंटी कहां गई, कितने युवाओं को मिला लाभ?’ जयराम ने कांग्रेस की गारंटियों पर उठाए सवाल

  • Atul
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक

Timeline

  • July 17, 2026

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • July 17, 2026

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • July 17, 2026

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • July 17, 2026

    SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • July 17, 2026

    Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Great Value, Premium Comfort And Lower Running Costs: The Formula Behind The Vf Mpv 7's Appeal

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • C. B. Jisso Emerges As A Key Contender In Ncui Board Of Directors Election

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became The Thing It Was Built To Escape On The Latest Episode Of People By Wtf

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.