Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›सीएम योगी: विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, मोदी नए भारत के शिल्पी

सीएम योगी: विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पी, मोदी नए भारत के शिल्पी

By hinditvnews
September 17, 2026
50
0
Yogi

पहले उपेक्षा, अब सम्मान: सीएम योगी बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी मोदी

हिंदी टीवी न्यूज, गोरखपुर। Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Sep 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों व कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफॉर्म देकर शिल्प को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़ा है।

भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर शिल्पकारों-कारीगरों सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों व कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को अपनाकर पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्लेटफार्म दिया है।

उन्होंने शिल्प व कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजार से जोड़कर शिल्पकारों-कारीगरों को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाया है। सीएम योगी गुरुवार सुबह जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार का काम करने वालों सहित कारीगरी के तमाम पेशे से जुड़े लोगों के लिए उनकी शिल्प कला ही स्वावलंबन का आधार थी। पर, यह हुनर, शिल्प-कारीगरी आजादी के बाद दशकों तक उपेक्षा का शिकार रही।
पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में पहली बार डबल इंजन सरकार ने शिल्पकारों-कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के विभिन्न आयामों के साथ जोड़कर उन्हें आगे बढ़ाया है। डबल इंजन सरकार के प्रोत्साहन से यूपी में आज तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी, शिल्प से जुड़कर रोजगार और स्वावलंबन की राह पर सफलतापूर्वक आगे बढ़े हैं।
सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है। आज सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है तो साथ ही आज नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। आज हर कारीगर, शिल्पी जिसके पास कोई विशिष्ट शिल्प है, वह पूजन के जरिये सृष्टि के शिल्पी प्रभु विश्वकर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा, ‘गुरु गोरखनाथ की पावन धरा से भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में सृष्टि के शिल्पी के श्रीचरणों में नमन करते हुए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की तरफ से हृदय से बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री का स्वागत श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति के अध्यक्ष दयानंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, स्थानीय पार्षद छट्ठीलाल गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति से जुड़े जयप्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा, अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

यह प्रार्थना है कि लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे और उनकी विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो।’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया।
Share :
TagsCM Yogi extends greetings on Vishwakarma Jayanti; calls Vishwakarma the architect of the universe.gorakhpur newshindi newsuttar pradesh
Previous Article

रोहतक: चार साल की छात्रा से स्कूल ...

Next Article

गहलोत के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cyber crime
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Rahul
    पंजाब

    Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस, ग्रेच्युटी व नाइट अलाउंस जारी

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक शुरू

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नई प्रणाली: केंद्र के बजट खर्च पर राज्यों की मनमानी रुकेगी, हिमाचल तैयार

    August 21, 2026
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का मंत्र 84 नहीं इतने सेकंड में हुआ पूरा, पंडित गणेश्वर ने बताई इसके पीछे की ...

    January 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकार टीजीटी के तबादला आदेश नए सिरे से करेगी जारी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग

  • himachal
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’ NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल

Timeline

  • November 2, 2026

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

  • November 2, 2026

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

  • November 2, 2026

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह सुरक्षित मिली

  • November 2, 2026

    हिमाचल: कांग्रेस की रैली पर भाजपा के सवाल, सरकारी खर्च का मांगा हिसाब

  • November 2, 2026

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र के ड्रोन प्रोटोटाइप पर सस्पेंस, कॉलेज में किसी ने नहीं देखा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badrinath

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Krisna lab

    हिमाचल: क्रस्ना लैब की हड़ताल से अस्पतालों में जांच प्रभावित, मरीज परेशान

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Accident

    हिमाचल: खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; सात साल की बेटी रातभर लापता, सुबह ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.