हरियाणा: दुष्कर्म दोषी को 10 साल की कैद, 4 साल की बच्ची थी शिकार

Haryana: दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की कैद, चार साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया था अपना शिकार
हिंदी टीवी न्यूज़, पानीपत Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Sep 2025
कोर्ट ने मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ने दोषी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की पॉक्सो एक्ट की फास्ट ट्रैक अदालत ने मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी लखीमपुर खीरी निवासी सीरा को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ने दोषी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। थाना मॉडल की पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि 23 मार्च 2024 को उनकी चार साल की बेटी के साथ मंडी में सब्जी लेने के गया था।
बाद में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में 18 गवाह पेश किए और डीएनए व एफएसएल रिपोर्ट भी रखी। अदालत ने एक साल चार महीने और 11 दिन की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी को पॉक्सो एक्ट में 10 वर्ष की कैद और 20 हजार रुपये और आईपीसी की धारा 506 में तीन वर्ष की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।















