Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा में सर्दी का सितम: अंबाला में दो बसों को रैन बसेरा बनाया

हरियाणा में सर्दी का सितम: अंबाला में दो बसों को रैन बसेरा बनाया

By hinditvnews
December 30, 2024
268
0
Ambala

हरियाणा में सर्दी का सितम: अंबाला में दो बसों को रैन बसेरा बनाया; गीले गद्दे, खुली खिड़कियों और कंबल भी नहीं

हिंदी टीवी न्यूज़, अंबाला (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Mon, 30 Dec 2024

अंबाला कैंट बस स्टैंड के बाहर लाखों की लागत से तैयार रैनबसेरे में पहुंचे तो एक हॉल में पुलिस की टुकड़ी नजर आई। दूसरी तरफ 10 यात्री बेड पर थे। कर्मचारी ने बताया कि पुलिस की टुकड़ी कई माह से यहीं है। इस टुकड़ी में 40 जवान हैं।

सर्दी का सितम बढ़ रहा है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से बेसहारा और यात्रियों के लिए रैनबसेरों की व्यवस्थाएं की है। छावनी और शहर के रैनबसेरों की जब शनिवार देररात अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो परिणाम चाैंकाने वाले थे। अंबाला कैंट बसेरे में पुलिस की टुकड़ी का ठहराव मिला और लोग बस शेल्टरों के नीचे सो रहे थे। अंबाला सिटी बस स्टैंड पर दो बसों में चल रहे बसेरे में गद्दे और कंबल तक नहीं थे। यहां तक कि फुटपाथ पर सोने वालों को जागरूक करने के लिए भी कोई कर्मचारी नहीं थे।

सिटी के बस स्टैंड पर विभाग की ओर से दो बसों को रैन बसेरा बनाया है। शनिवार रात साढ़े आठ बजे अमर उजाला की टीम ने जब व्यवस्थाएं जांची तो देखा कि यहां खड़ी एक बस में न तो गद्दे बिछे हैं और औढ़ने के लिए कंबल है। ठंडी हवाओं को रोकने के लिए बस में लगी खिड़कियां तक टूटी मिली। दूसरी बस में गए तो वहां गद्दे तो बिछे थे लेकिन गीले थे। यहां तक कि किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी तक नहीं लगी है।

खुले में सोने के लिए मजबूर हैं लोग
शनिवार रात करीब नौ नाै शहर की कपड़ा मार्केट के पास और सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर कई लोग सोते नजर आए। इसके साथ ही बाजार में बंद दुकानों के बाहर लोग कंबल औढ़ते दिखाई दिए। ऐसे में रैन बसेरे का कोई लाभ दिखाई नहीं दे रहा है।

कोई सोने के लिए नहीं आता : कृष्ण
अड्डा इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि यहां पर दो बसों में इंतजाम किए गए हैं लेकिन अभी तक यहां पर कोई भी सोने के लिए नहीं आता है।

सिटी बस अड्डे पर दो बसें लगाई हैं। कंबल और गद्दों की व्यवस्था की है। कई बार देखा जाता है कि लोग यहां पर सो के बहाने गद्दे और अन्य सामान चुरा लेते हैं। उधर, रेलवे अधिकारियों को भी पत्र लिखा है कि कोई भी बेसहारा कॉरिडोर के बाहर न सोए। समय-समय हमारी टीमें जाती रहती है और ऐसे लोगों को रैन बसेरों में सोने के लिए जागरूक करती रहती है। सिटी के सेवा सदन में भी रैन बसेरे की व्यवस्था है।

रैन बसेरे में पुलिस की टुकड़ी, बेसहारा बाहर
कैंट बस स्टैंड के बाहर लाखों की लागत से तैयार रैनबसेरे में पहुंचे तो एक हॉल में पुलिस की टुकड़ी नजर आई। दूसरी तरफ 10 यात्री बेड पर थे। कर्मचारी ने बताया कि पुलिस की टुकड़ी कई माह से यहीं है। इस टुकड़ी में 40 जवान हैं। ये जवान अलग-अलग राज्यों से हैं। इनकी ड्यूटी शंभू बॉर्डर पर है। ऐसे में केवल एक ही हिस्से में बेसहारा, बेघरों और यात्रियों का ठहराव होता है। 10 बजकर 35 मिनट पर फुटपाथ और बस क्यू शेल्टरों का जायजा लिया तो बेसहारा सो रहे थे। जगह-जगह बेसहारा लोग एक कंबल के सहारे लेटे थे। जब उनसे पूछा तो उनका कहना था कि उन्हें सोने नहीं दिया जाता। वे रोजाना यहीं सोते हैं।

बस स्टैंड परिसर में फर्श पर थे यात्री
शनिवार रात छावनी बस स्टैंड परिसर में फर्श पर यात्री सोते मिले। इनमें से कई यात्री ऐसे थे जो सुबह की पहली बस पकड़कर अपने गनतव्य की ओर जाने वाले थे। इसके अलावा बस स्टैंड के गेट नंबर एक के सामने डिवाइडर पर एक बेसहारा सोता मिला। इसके बाद होटल डी मेटरोपोल के सामने बने बस क्यू शेल्टर में एक यात्री सो रहा था तो दूसरा आग जलाकर हाथ सेक रहा था। इसके बाद ओवरब्रिज के नीचे बने फुटपाथ पर एक बुजुर्ग कंबल लेकर सोता

छावनी रैनबसेरा में सुरक्षा के इंतजाम नहीं
रैनबसेरा में की बात करें तो यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। लंबे समय से रैनबसेरे में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इन्वर्टर बंद हैं और एलसीडी खराब है। ऐसे में कोई अनहोनी घटना या फिर यात्रियों का सामान चोरी हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इसके अलावा दो साल पहले आई आंधी के कारण रैन बसेरे की छत पर लगे सोलर के पैनल टूट कर गिर चुके हैं। इन्हें आज तक न तो ठीक कराया और न ही दूसरे सोलर पैनल लगाए।

प्रतिक्रिया
रैन बसेरे में बेसहारा और यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। पुलिस की टुकड़ी को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए बोला है। सोमवार को खुद रैन बसेरे का जायजा लिया जाएगा। बस क्यू शेल्टरों और फुटपाथ पर जो सो रहे हैं उन्हें भी कई बार रैन बसेरे में लाया जाता है लेकिन वह वापस चले जाते हैं। -विनोद बेनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद।

Share :
Tagsambala newsharyana newshindi news
Previous Article

Punjab Bandh Live: मांगों को लेकर सड़कों ...

Next Article

Weather Update West UP: हाड़ कंपाने वाली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Gst
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    एचपीआरसीए: उपमंडल स्तर पर बनेंगे कंप्यूटर परीक्षा केंद्र

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Meeting: 5 अप्रैल को होगी बैठक, बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: यूपीसीएल को 1320 मेगावाट बिजली खरीद की मंजूरी

    July 9, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • ips Monika
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू का शेवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप के लिए चयन

  • Dharamshala
    धर्मशालाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: पत्थर, बिस्तर और रेहड़ी लगाकर शिमला-धर्मशाला हाईवे को फिर किया बाधित

  • Nagar Nigam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MC Shimla Budget Live: 24 घंटे पानी, पार्किंग और अन्य सौगातों की उम्मीद

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.