हिमाचल: एचपीयू सहायक प्रोफेसर की 12वीं की फर्जी मार्कशीट, एफआईआर दर्ज

Himachal: एचपीयू के सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, एफआईआर दर्ज
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Feb 2026
एचपीयू में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर की 12वीं कक्षा की मार्कशीट कथित रूप से फर्जी निकलने का मामला सामने आया है
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर की 12वीं कक्षा की मार्कशीट कथित रूप से फर्जी निकलने का मामला सामने आया है। एचपीयू की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एचपीयू रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी की ओर से दी शिकायत के मुताबिक आरोपी विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (सीडीओई) में लोक प्रशासन विभाग में सहायक प्रोफेसर तैनात हैं।















