Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: कक्षाओं में शिक्षकों के लिए मोबाइल बैन, छठी से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

हिमाचल: कक्षाओं में शिक्षकों के लिए मोबाइल बैन, छठी से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

By hinditvnews
September 20, 2025
234
0
Govt School

Himachal: शिक्षक कक्षाओं में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, अगले साल छठी कक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Sep 2025

अब स्कूलों में पहुंचते ही शिक्षकों को अपने फोन स्टाफ रूम में जमा करवाने होंगे। क्लास रूम में फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई के वातावरण को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूलों में पहुंचते ही शिक्षकों को अपने फोन स्टाफ रूम में जमा करवाने होंगे। क्लास रूम में फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विद्यार्थियों को भी घर से फोन लाने पर रोक लगाई गई है। शिक्षकों और विद्यार्थियों का अधिकांश समय-ध्यान फोन पर रहने की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्कूल प्रमुखों को निरंतर जांच करने और उल्लंघन पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल छात्रों की पढ़ाई में सबसे बड़ा व्यवधान बन चुका है। कक्षा में पढ़ाई के दौरान घंटी बजना, संदेशों की नोटिफिकेशन से न केवल छात्रों का ध्यान भटकाता है, बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता पर भी असर डालता है।

लगातार फोन चलाने से बच्चों में बढ़ रहा तनाव
लगातार फोन इस्तेमाल करने से छात्रों में चिंता, तनाव, नींद में खलल और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होना, कान की समस्याएं बढ़ रही हैं। इसलिए छात्रों को घर से मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूलों को नोटिस बोर्ड पर मोबाइल प्रतिबंध संबंधी दिशा-निर्देश लगाने होंगे।

अगले साल छठी कक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अगले साल से छठी कक्षा में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप निदेशकों को पत्र जारी कर दिए हैं। वर्ष 2025-26 से पहली से पांचवीं कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई थी। अब हर साल इसमें एक कक्षा को जोड़ा जाएगा। वर्ष 2030 तक पहली से लेकर दसवीं तक अंग्रेजी मीडियम में ही पढ़ाई होगी। शिक्षा निदेशालय ने अंग्रेजी मीडियम पुस्तकों के प्रकाशन के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे। सरकारी स्कूलों में नामांकन दर भी बढ़ने की उम्मीद है। छठी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए विभाग कोई अलग से कोई भर्ती नहीं करेगा। जो शिक्षक पहले से पढ़ा रहे हैं उन्हें ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालांकि, विभाग का कहना है कि टीजीटी व प्रवक्ता पहले से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए सक्षम हैं। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा। साइंस, गणित और ड्राइंग विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे। जबकि सोशल स्टडीज को अंग्रेजी या हिंदी में चुनने का विकल्प मिलेगा।

 

Share :
Tagsbilaspur newsCHAMBA NEWShimachal newshindi newskullu newsmanali newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: पांच बीघा भूमि नियमितीकरण पर सुप्रीम ...

Next Article

हिमाचल मौसम: जल्द विदा होगा मानसून, 396 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rambilas
    हरियाणा

    Haryana Election News: महेंद्रगढ़ से भाजपा की टिकट पर असमंजस की स्थिति बरकरार

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    UP: योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, रामभक्तों और वक्फ मुद्दे पर घेरा

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 30 अप्रैल को धर्मशाला में राहुल गांधी, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Rajbhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अयोग्य विधायकों की पेंशन पर जल्द हो सकता है निर्णय, विधेयक राजभवन भेजा

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: अंतिम वोटर लिस्ट जारी, आज लग सकती आचार संहिता

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • Bsf
    Chandigarh Newsपंजाब

    BSF जवान वापसी: पीके शॉ के साथ टॉर्चर? पत्नी ने बताई हालत

    May 15, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP राज्‍य चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स 425, नॉन मेडिकल 343, मेडिकल 169 पदों पर भर्ती

  • Hp Board
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    तीनों संकायों की मेरिट में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए लड़के

  • anurang thakur
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था एक्सप्रेस ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया से लेकर रूट तक सबकुछ

Timeline

  • July 17, 2026

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's Appeal

  • July 17, 2026

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

  • July 17, 2026

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

  • July 17, 2026

    SKA Group Launches SKA Atlantis in Siddharth Vihar, Expands Its Luxury Residential Portfolio

  • July 17, 2026

    Galgotias University Students Bring Pride to India with Outstanding Achievements at Global Diplomacy Conference in Malaysia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Great Value, Premium Comfort And Lower Running Costs: The Formula Behind The Vf Mpv 7's Appeal

    Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7's ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • C. B. Jisso Emerges As A Key Contender In Ncui Board Of Directors Election

    C. B. Jisso Emerges as a Key Contender in NCUI Board of Directors Election

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became The Thing It Was Built To Escape On The Latest Episode Of People By Wtf

    Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape ...

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.