हिमाचल: नकाबपोश ने कार से नाबालिग का किया अपहरण

हिमाचल: कार में आए नकाबपोश ने नाबालिग का किया अपहरण, मामी के साथ जा रही थी पंजाब
हिंदी टीवी न्यूज, बद्दी (सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 12 Sep 2026
एक नाबालिग लड़की को कार में आए नकाबपोश ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मानपुरा के खेड़ावाली रोड पर एक नाबालिग लड़की को कार में आए नकाबपोश ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की एक नाबालिग अपनी मामी के साथ मानपुरा के खेड़ावाली में एक व्यक्ति के पास कैंसर के इलाज के लिए हुई थी।
महिला ने बताया कि यह कौन लोग थे और कहां से आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उसकी भांजी को जबरन कार में बैठा कर ले गए। मानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।















