Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह

  • हिमाचल: रेरा कार्यालय 15 जून से पहले धर्मशाला शिफ्ट होगा

  • हिमाचल: मौसम होगा सुहाना, 5 जिलों में बारिश-अंधड़ अलर्ट

  • हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह

हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह

By hinditvnews
May 28, 2026
4
0
Panchayat1

हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, लाइनों में लगे हैं लोग; युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 May 2026

Himachal Pradesh Panchayat Election 2026 Live Updates: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। तय समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दूसरे चरण में राज्य की 1276 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विकास खंड हमीरपुर में 11 बजे तक 42.56 प्रतिशत मतदान

जिला कुल्लू 11 बजे तक 43 फीसदी मतदान

आनी 41.23%
बंजार 40.18%
भुंतर 41.08%
कुल्लू 44.7%
नग्गर 48.19%
निरमंड 41.46%

जिला हमीरपुर के विकास खंड भोरंज में 11 बजे तक 46 प्रतिशत मतदान।

शिमला में ढली के धनेन बूथ पर वोट डालने आए युवा व बुजुर्ग।

हमीरपुर में 116 वर्षीय खड़कू राम ने दशमल में किया मतदान।

उपमंडल भोरंज की दशमल पंचायत के गांव जाड़ बरड़ू के 116 वर्षीय वृद्ध खड़कू राम भी इस बार पंचायत चुनावों में मतदान किया। खड़कू राम का जन्म वर्ष 1911 में हुआ है। इनके पुत्र बृज लाल शर्मा ने बताया कि पिता अभी भी तंदरुस्त हैं और खुद ही मतदान केंद्र तक जाने की हिम्मत रखते हैं। हर बार खुद ही मतदान केंद्र तक पहुंचे हैं। आधार कार्ड पर भी जन्म वर्ष 1911 का है। बृज लाल ने कहा कि उनके पिता की उम्र सौ साल से पार है लेकिन वह आज भी घर के सारे काम करते हैं।

मंडी में दो घंटे में दोगुना हुआ मतदान प्रतिशत

जिला मंडी में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले की 196 ग्राम पंचायतों के 1124 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। प्रशासन के अनुसार सुबह 9 बजे तक 21.07 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो दो घंटे बाद बढ़कर सुबह 11 बजे तक 42.89 फीसदी पहुंच गया। मतदान केंद्रों पर महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचे। कई ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

ऊना जिले की 83 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी

पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनावों में ऊना जिले की 83 पंचायत में मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे शुरू हो गई है। मतदान करने के लिए हर वर्ग के मतदाताओं में खासा रुझान देखने को मिला है। मौसम भी इस बार मतदान की प्रक्रिया में मतदाताओं का साथ दे रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव पनेड वासी 88 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता बांता राम का शायराना अंदाज में मतदाताओं को संदेश दिया। नौ बजे तक 23.17% मतदान हुआ।

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने किया मतदान

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान करने के बाद जनकराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि आज अपनी ग्राम पंचायत में जिम्मेवारी का निर्वहन किया। पूर्ण मतदान मजबूत लोकतंत्र।

आंखों की रोशनी न होने के बावजूद पड़ोसी के साथ वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग दौलत राम

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिला शिमला में आंखों की रोशनी न होने के बावजूद मल्याणा पंचायत पहुंचे बुजुर्ग दौलत राम। दौलत राम शुराला के रहने वाले हैं। अपने पड़ोसी भीम के साथ वोट डालने आए हैं। उन्होंने बताया कि वोट डालना जरूरी है। गांव के विकास के लिए वोट जरूरी है। सशक्त उम्मीदवार को ही अपना वोट डाला है।

Share :
TagsHimachal Panchayat Elections Second Phase of Voting And Result Todayhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: रेरा कार्यालय 15 जून से पहले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    CHANDIGHARपंजाब

    डेराबस्सी में हत्या: बाइक पर महिला के साथ जा रहे युवक को मारा चाकू

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बादल

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: नए मंत्रियों की प्राथमिकताएं तय, योजनाओं को देंगे रफ्तार

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Singham Again
    फ़िल्ममनोरंजन

    Singham Again: दिवाली पर लंका जलाने लौटा बाजीराव सिंघम

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    July 17, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • 07 02 2024 39919241
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: साई इंडोर खेल परिसर में अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोतोलन प्रतियोगिता शुरू

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:भारी बारिश, अटल टनल में 3 फीट बर्फबारी, सड़कों पर मलबा

Timeline

  • May 28, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह

  • May 28, 2026

    हिमाचल: रेरा कार्यालय 15 जून से पहले धर्मशाला शिफ्ट होगा

  • May 28, 2026

    हिमाचल: मौसम होगा सुहाना, 5 जिलों में बारिश-अंधड़ अलर्ट

  • May 28, 2026

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • May 28, 2026

    हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Panchayat1

    हिमाचल पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, युवाओं-बुजुर्गों में उत्साह

    By hinditvnews
    May 28, 2026
  • Rera

    हिमाचल: रेरा कार्यालय 15 जून से पहले धर्मशाला शिफ्ट होगा

    By hinditvnews
    May 28, 2026
  • Weather

    हिमाचल: मौसम होगा सुहाना, 5 जिलों में बारिश-अंधड़ अलर्ट

    By hinditvnews
    May 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.